न्यूज़ फ्लैश
“आखिरकार केतन लाल के घर पहुंचे सांसद चंद्रशेखर आजाद, परिजनों से की मुलाकात” “देहरादून में 48 घंटे भारी बारिश का खतरा! IMD का ऑरेंज अलर्ट, जिलाधिकारी बोले— अनावश्यक यात्रा से बचें” “शिक्षा जगत को भावुक कर गई विदाई, शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती का शिक्षक संघ ने किया भव्य सम्मान” “केतन हत्याकांड पर सियासत गरम: हरिद्वार में सांसद चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ का विरोध, दीपक पेगवाल बोले— दलित समाज को गुमराह करना बंद करें” “हरिद्वार में लक्ज़री स्लीपर बसों पर प्रशासन का सबसे बड़ा एक्शन! डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर 80 चालान, 12 बसें सीज़, नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप” “बड़ी खबर: कल से बदलेगा उत्तराखंड के स्कूलों का समय, सरकार ने जारी किया नया टाइम टेबल, सभी सरकारी और निजी स्कूलों में लागू होंगे नए नियम”
Home » मुकदमा » “वलीमा की खुशियां बनी मुसीबत — लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग करने वाला चढ़ा भगवानपुर पुलिस के हत्थे, मुकदमा दर्ज होते ही पिस्टल सीज और लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई शुरू!”

“वलीमा की खुशियां बनी मुसीबत — लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग करने वाला चढ़ा भगवानपुर पुलिस के हत्थे, मुकदमा दर्ज होते ही पिस्टल सीज और लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई शुरू!”

(शहजाद अली हरिद्वार)भगवानपुर। वलीमा समारोह में लाइसेंसी अस्लाह से हवाई फायर करना एक युवक को महंगा पड़ गया। SSP हरिद्वार के निर्देश पर भगवानपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पिस्टल जब्त कर सील कर दी है। साथ ही लाइसेंस निरस्तीकरण सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

घटना 11 मई की है, जब प्रिन्स होटल भगवानपुर में आयोजित वलीमा समारोह के दौरान नदीम पुत्र हाजी मोमीन निवासी शाहपुर द्वारा अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की गई। सूचना मिलने पर चेतक पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

वीडियो फुटेज की जांच में आरोपी द्वारा फायरिंग करना स्पष्ट दिखाई दिया। जांच में सामने आया कि आरोपी के नाम पर पंजीकृत लाइसेंसी पिस्टल से सार्वजनिक स्थान पर फायर किया गया, जो आयुध अधिनियम की शर्तों का उल्लंघन है।

पुलिस ने आरोपी नदीम के विरुद्ध मु0अ0सं0 201/26 धारा 30 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पिस्टल को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।

हरिद्वार पुलिस की अपील है कि लाइसेंसी अस्लाह का दुरुपयोग कानूनन अपराध है। सार्वजनिक स्थानों पर फायरिंग कर लोगों की जान जोखिम में डालने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 1 4 4 0
Users Today : 57
Users Yesterday : 3383
[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 1 4 4 0
Users Today : 57
Users Yesterday : 3383