न्यूज़ फ्लैश
“हरियाली तीज के उल्लास संग गूंजा देशभक्ति का रंग, इमैक की महिलाओं ने सजाया यादगार महोत्सव” “समुद्र मंथन की भव्य थीम से सजेगा कुंभ का स्वागत द्वार, मंडावर से दिखेगी देवभूमि की दिव्य-सांस्कृतिक झलक” “कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी: पेयजल योजनाओं का दयानंद सरस्वती ने लिया जायजा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश” “भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड का दमदार दबदबा, तीरथ रावत बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष—बलूनी समेत चार दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी” “रक्तदान की आड़ में खून का काला कारोबार! लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन, 27 यूनिट रक्त और ब्लड कलेक्शन उपकरण बरामद—5 आरोपी गिरफ्तार” “टनल हादसे पर आयुक्त सख्त, रेस्क्यू में तेजी के साथ श्रमिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता”
Home » हादसा » “हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर दर्दनाक हादसा — स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी भीषण टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, 5 लोग घायल, चालक मौके से फरार”

“हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर दर्दनाक हादसा — स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी भीषण टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, 5 लोग घायल, चालक मौके से फरार”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें हरिद्वार से स्नान कर बरेली लौट रहे यात्रियों की कार को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भयावह था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में कार सवार पांच लोग घायल हो गए, जिनमें तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

हादसे के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश तेज कर दी गई है। बाद में प्रशासन ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 4 3 0
Users Today : 498
Users Yesterday : 343
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 4 3 0
Users Today : 498
Users Yesterday : 343