न्यूज़ फ्लैश
“हरिद्वार में कल गूंजेगा अमित शाह का दम, बैरागी कैंप में विशाल जनसभा के साथ विकास और नई न्याय संहिता प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन” “मानवता की मिसाल: सड़क हादसे में तड़प रहे घायलों के लिए ‘फरिश्ता’ बने एसएसपी नवनीत सिंह, मौके पर रुककर कराया रेस्क्यू और पहुंचाया अस्पताल” “आंगनबाड़ी राशन घोटाले पर डीएम सविन बंसल का बड़ा छापा: सेंट्रल गोदाम में बाल श्रमिक मिले, एक्सपायरी और संदिग्ध खाद्य सामग्री पर खुली पोल” “रावली महदूद में खौफनाक हमला: ग्राम प्रधान के घर 20 से ज्यादा लोगों का लाठी-डंडों संग धावा, 15 घायल—गांव से अस्पताल तक मचा हड़कंप, पुलिस ने तेज की आरोपियों की तलाश” “होली की हुड़दंग बनी खूनी जंग! बिशनपुर कुंडी में मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, 50 से ज्यादा लोगों के बीच लाठी-डंडे चले, कई घायल — पथरी पुलिस जांच में जुटी” “होली पर बड़ा खतरा टला: सीएनजी से लदे दो ट्रकों की भीषण टक्कर से दहला खानपुर, गैस रिसाव के बीच पुलिस की जान जोखिम में डालकर कार्रवाई, संभावित विस्फोट से बचीं कई जिंदगियां!”
Home » विरोध » विवाद के बाद उबाल: भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक उमेश कुमार का फूंका पुतला

विवाद के बाद उबाल: भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक उमेश कुमार का फूंका पुतला

(शहजाद अली हरिद्वार)खानपुर से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और वर्तमान विधायक उमेश कुमार के बीच हाल ही में लंढौरा में हुए विवाद ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है।

घटना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लंढौरा में मंडल अध्यक्ष अशोक पांडे के नेतृत्व में उमेश कुमार का पुतला फूंका और जोरदार नारेबाजी की।

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि विधायक उमेश कुमार ने न सिर्फ पूर्व विधायक प्रणव सिंह पर हमला किया, बल्कि जनता से किए वादे भी पूरे नहीं किए।

उन्होंने उमेश कुमार पर असामाजिक तत्वों को संरक्षण देने और मनमानी करने के आरोप लगाए।

भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष किरन सिंह ने घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि ऐसी हरकतें क्षेत्र की शांति को भंग कर रही हैं।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि उमेश कुमार को तत्काल विधायक पद से बर्खास्त किया जाए। क्षेत्र में इस घटना को लेकर काफी रोष व्याप्त है।

641 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *