न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » प्रदर्शन » “चंपावत दुष्कर्म कांड से उबला हरिद्वार! कांग्रेस का भाजपा पर जोरदार हमला, देवपुरा चौक पर फूंका सरकार का पुतला, बोले— बेटियां नहीं सुरक्षित तो कैसी सरकार?”

“चंपावत दुष्कर्म कांड से उबला हरिद्वार! कांग्रेस का भाजपा पर जोरदार हमला, देवपुरा चौक पर फूंका सरकार का पुतला, बोले— बेटियां नहीं सुरक्षित तो कैसी सरकार?”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार।हरिद्वार में जिला महानगर कांग्रेस कमेटी ने चंपावत में नाबालिग बच्ची के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देवपुरा चौक पर सरकार का पुतला दहन करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने में हुई देरी पर नाराजगी जताई।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का नारा देकर सत्ता में आई थी, लेकिन आज प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला अपराधों में भाजपा नेताओं की संलिप्तता बेहद शर्मनाक है।

पूर्व विधायक रामयश सिंह और महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने कहा कि उत्तराखंड महिला अपराधों के मामलों में हिमालयी राज्यों में सबसे आगे पहुंच गया है, जो देवभूमि के लिए कलंक है। वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह और महेश प्रताप राणा ने कहा कि महिला अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव और महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लता जोशी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि आज तक वीआईपी आरोपी की गिरफ्तारी न होना सरकार की विफलता दर्शाता है।

पार्षद हिमांशु गुप्ता और सोहित सेठी ने कहा कि प्रदेश में बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं, जिससे जनता में भारी आक्रोश है।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि चंपावत मामले के आरोपियों पर जल्द सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में कांग्रेस के कई पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ALSO READ  "हरिद्वार ट्रेवल्स कारोबारियों का बग़ावत ऐलान – सतपाल महाराज के बयान पर उबला गुस्सा, कहा प्रवचन में रहो मंत्रीजी… कारोबार हम संभाल लेंगे!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 1 1
Users Today : 201
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 1 1
Users Today : 201
Users Yesterday : 861