न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास BIG BREAKING:: बुजुर्गों के सम्मान में धामी का बड़ा ऐलान, 9.93 लाख पेंशनरों को ₹147 करोड़ की सौगात BIG BREAKING:: क्रिकेट के मैदान में 40वीं वाहिनी पीएसी का जलवा, हरिद्वार पुलिस को 55 रन से रौंदकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ-2026 में खिलाड़ियों का जोरदार जलवा, दमखम के साथ विजेताओं ने लहराया जीत का परचम! BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्कूल टाइम बदलने की उठी जोरदार मांग, शिक्षक महासंघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन BIG BREAKING:: बहादराबाद में सजी बुजुर्गों के सम्मान की महफिल, 14 सामाजिक संगठनों को सम्मान—विधायक आदेश चौहान ने कहा, “वृद्धजन समाज की अनमोल धरोहर”
Home » एक्शन » “हरिद्वार में ‘ऑपरेशन प्रहार’ का महा-धमाका: 30 दिन में 771 अपराधी गिरफ्तार, 26 इनामी ढेर, 431 वारंटी सलाखों के पीछे—SSP का सख्त एक्शन जारी!”

“हरिद्वार में ‘ऑपरेशन प्रहार’ का महा-धमाका: 30 दिन में 771 अपराधी गिरफ्तार, 26 इनामी ढेर, 431 वारंटी सलाखों के पीछे—SSP का सख्त एक्शन जारी!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चलाए गए “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने एक महीने में बड़ी कार्रवाई करते हुए 771 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रेस वार्ता में इस अभियान की विस्तृत जानकारी साझा की।

(एक महीने में ताबड़तोड़ कार्रवाई)

एसएसपी ने बताया कि 3 अप्रैल से 3 मई तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने 96 वांछित, 26 इनामी और 431 वारंटियों समेत कुल 771 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही 101 गुंडा तत्वों और 24 हिस्ट्रीशीटरों पर भी सख्त कार्रवाई की गई।

 (असामाजिक तत्वों पर कसा शिकंजा)

शांति व्यवस्था भंग करने वाले 843 और अन्य 280 असामाजिक तत्वों के खिलाफ भी पुलिस ने गिरफ्तारी और चालान की कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में अपराध पर लगाम लगाना और लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना है।

सत्यापन अभियान में बड़ा खुलासा

सत्यापन अभियान के तहत 15,666 लोगों की जांच की गई। बिना सत्यापन रह रहे लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए बीएनएस के तहत 3, पुलिस एक्ट में 4006, बीएनएसएस में 394 और अन्य मामलों में 49 कार्रवाई की गई। एक अवैध विदेशी नागरिक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

 होटल-ढाबों पर भी चला चेकिंग अभियान

रात के समय संचालित बार, पब, होटल और ढाबों की भी गहन जांच की गई। कुल 3543 प्रतिष्ठानों की चेकिंग में 96 इकाइयों को बंद कराया गया, जबकि 84 संचालकों और 216 अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

ALSO READ  "भारी बारिश में भी अलर्ट मोड पर प्रशासन! नारसन बॉर्डर पर DM मयूर दीक्षित और SSP नवनीत सिंह भुल्लर का सख्त एक्शन, नियम तोड़ने वाली कांवड़ और DJ की नो-एंट्री"

ट्रैफिक और अवैध हथियारों पर सख्ती

यातायात नियमों के उल्लंघन पर 2543 चालान किए गए, 68 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 452 वाहनों को सीज किया गया। इसके अलावा पुलिस ने 25 अवैध शस्त्र भी बरामद किए हैं।

SSP का संदेश

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने स्पष्ट किया कि “ऑपरेशन प्रहार” आगे भी जारी रहेगा और अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि हरिद्वार में शांति और सुरक्षा का माहौल बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 1 7
Users Today : 374
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 1 7
Users Today : 374
Users Yesterday : 1033