न्यूज़ फ्लैश
“आखिरकार केतन लाल के घर पहुंचे सांसद चंद्रशेखर आजाद, परिजनों से की मुलाकात” “देहरादून में 48 घंटे भारी बारिश का खतरा! IMD का ऑरेंज अलर्ट, जिलाधिकारी बोले— अनावश्यक यात्रा से बचें” “शिक्षा जगत को भावुक कर गई विदाई, शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती का शिक्षक संघ ने किया भव्य सम्मान” “केतन हत्याकांड पर सियासत गरम: हरिद्वार में सांसद चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ का विरोध, दीपक पेगवाल बोले— दलित समाज को गुमराह करना बंद करें” “हरिद्वार में लक्ज़री स्लीपर बसों पर प्रशासन का सबसे बड़ा एक्शन! डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर 80 चालान, 12 बसें सीज़, नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप” “बड़ी खबर: कल से बदलेगा उत्तराखंड के स्कूलों का समय, सरकार ने जारी किया नया टाइम टेबल, सभी सरकारी और निजी स्कूलों में लागू होंगे नए नियम”
Home » बैठक » “कांवड़ यात्रा से पहले DM मयूर दीक्षित का सख्त फरमान: “डेडलाइन से पहले पूरे करो सारे निर्माण कार्य, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई”, सड़कों से मलवा हटाओ, गड्ढे भरो, जलभराव पर जीरो टॉलरेंस!”

“कांवड़ यात्रा से पहले DM मयूर दीक्षित का सख्त फरमान: “डेडलाइन से पहले पूरे करो सारे निर्माण कार्य, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई”, सड़कों से मलवा हटाओ, गड्ढे भरो, जलभराव पर जीरो टॉलरेंस!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आगामी कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सुगमता के साथ सम्पन्न कराए जाने के लिए जनपद में विभिन्न विभागों के माध्यम संचालित निर्माण कार्यों को कांवड़ यात्रा शुरू होने से पूर्व संबंधित विभाग अपने अपने से संबंधित निर्माण कार्यों को अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के लिए यह निर्देश जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल को निर्देश दिए है कि सिवरेज कार्य हेतु जो भी कार्य निर्माणाधीन है उन कार्यों को कांवड़ यात्रा शुरू होने से पूर्व कर लिए जाएं।

उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग एवं लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि उनके अधीन जो भी सड़कों का निर्माण कार्य किया जा रहा है,उसे तत्परता से पूर्ण कर लिया जाए तथा जिन सड़कों पर गड्ढे हो गए है ,

उनका पेचवर्क कार्य तत्परता से किया जाएं।उन्होंने कहा कि कोई निर्माण सामग्री एवं मलवा रोड किनारे पर न रहे,जो भी मलवा आदि पड़ा है उससे शीघ्रता से हटाया जाए, जिससे कि यातायात किसी तरह से बाधित न होने पाए।

जल संस्थान एवं जल निगम को निर्देश दिए है कि पेयजल लाइनों के मरमत कार्य के लिए जो कार्य किए जा रहे है,उन कार्य को त्वरित गति से पूर्ण करना सुनिश्चित करे।

जिलाधिकारी ने नगर निगम,नगर पंचायत,जिला पंचायत ,नगर पालिकाओं एवं खण्ड विकास अधिकारियों ,सड़क मार्ग से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए है कि संबंधित अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में जो भी नालियो एवं कलमठो की सफाई शीघ्रता से शीघ्र कर ली जाए, जिससे कि पानी की निकासी सुचारू रहे एवं जलभराव की स्थिति उत्पन्न न होने पाए।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए है कि यदि किसी भी क्षेत्र में बंद नाली के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी,इसके लिए सभी अधिकारी नालियों की साफ सफाई प्राथमिकता से करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता एवं लापरवाही न बरती जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 1 4 3 9
Users Today : 56
Users Yesterday : 3383
[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 1 4 3 9
Users Today : 56
Users Yesterday : 3383