न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास BIG BREAKING:: बुजुर्गों के सम्मान में धामी का बड़ा ऐलान, 9.93 लाख पेंशनरों को ₹147 करोड़ की सौगात BIG BREAKING:: क्रिकेट के मैदान में 40वीं वाहिनी पीएसी का जलवा, हरिद्वार पुलिस को 55 रन से रौंदकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ-2026 में खिलाड़ियों का जोरदार जलवा, दमखम के साथ विजेताओं ने लहराया जीत का परचम! BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्कूल टाइम बदलने की उठी जोरदार मांग, शिक्षक महासंघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन BIG BREAKING:: बहादराबाद में सजी बुजुर्गों के सम्मान की महफिल, 14 सामाजिक संगठनों को सम्मान—विधायक आदेश चौहान ने कहा, “वृद्धजन समाज की अनमोल धरोहर”
Home » कार्यवाही » “सूने घर को बनाया निशाना, नशे की लत ने बनाया चोर—पुलिस के ‘ऑपरेशन प्रहार’ में दबोचा गया शातिर, इलेक्ट्रिक स्कूटी समेत माल बरामद!”

“सूने घर को बनाया निशाना, नशे की लत ने बनाया चोर—पुलिस के ‘ऑपरेशन प्रहार’ में दबोचा गया शातिर, इलेक्ट्रिक स्कूटी समेत माल बरामद!”

(शहजाद अली हरिद्वार)कलियर। मेहवड़ कला गांव में हुई चोरी की घटना का पुलिस टीम ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और वारदात में इस्तेमाल इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद की है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मेहवड़कला निवासी अनिरुद्ध सैनी ने 2 मई को तहरीर देकर बताया था कि 29 अप्रैल को उनके परिवार के सदस्य घर से बाहर गए हुए थे।

वापस लौटने पर घर का मुख्य गेट और अलमारी का ताला टूटा मिला तथा सोने-चांदी के जेवरात और नगदी गायब थी।तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस टीम का गठन किया गया।

टीम ने आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों से पूछताछ की। इसी बीच 3 मई की रात धनौरी रोड स्थित बावन दर्रा के पास नहर पटरी से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से चोरी किए गए जेवरात और 4 हजार रुपये नगद बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गुलशेर निवासी लंढौरा कोतवाली मंगलौर बताया। उसने बताया कि वह नशे का आदी है

और नशे की लत पूरी करने के लिए सूने घरों को निशाना बनाकर चोरी करता है।पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

आरोपी पहले भी चोरी और आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है। टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, एसएसआई देवेंद्र तोमर, एसआई विनोद गोला, जमशेद अली, सोनू चौधरी, विक्रम और कैलाश राम शामिल रहे।

ALSO READ  बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता: लक्सर निवासी आरिफ स्मैक संग दबोचा, ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन में लगी बड़ी चोट तस्करों पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 1 7
Users Today : 374
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 1 7
Users Today : 374
Users Yesterday : 1033