न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास BIG BREAKING:: बुजुर्गों के सम्मान में धामी का बड़ा ऐलान, 9.93 लाख पेंशनरों को ₹147 करोड़ की सौगात BIG BREAKING:: क्रिकेट के मैदान में 40वीं वाहिनी पीएसी का जलवा, हरिद्वार पुलिस को 55 रन से रौंदकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ-2026 में खिलाड़ियों का जोरदार जलवा, दमखम के साथ विजेताओं ने लहराया जीत का परचम! BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्कूल टाइम बदलने की उठी जोरदार मांग, शिक्षक महासंघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन BIG BREAKING:: बहादराबाद में सजी बुजुर्गों के सम्मान की महफिल, 14 सामाजिक संगठनों को सम्मान—विधायक आदेश चौहान ने कहा, “वृद्धजन समाज की अनमोल धरोहर”
Home » बैठक » “CISF कैंप शिवालिक नगर में पूर्व अर्द्धसैनिक बल कार्मिकों का बड़ा जमावड़ा: समस्याओं के समाधान की खुशखबरी, रुड़की से बढ़ा संगठन का दायरा और अब दिल्ली धरने को लेकर बनी रणनीति”

“CISF कैंप शिवालिक नगर में पूर्व अर्द्धसैनिक बल कार्मिकों का बड़ा जमावड़ा: समस्याओं के समाधान की खुशखबरी, रुड़की से बढ़ा संगठन का दायरा और अब दिल्ली धरने को लेकर बनी रणनीति”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। सीआईएसएफ कैंप परिसर शिवालिक नगर, भेल हरिद्वार में पूर्व केंद्रीय शस्त्र पुलिस बल कार्मिक वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट रूप चंद आजाद ने की, जबकि संचालन संगठन सचिव राजीव शर्मा द्वारा किया गया।

संगोष्ठी के दौरान अध्यक्ष ने दो कार्मिकों की समस्याओं के समाधान की जानकारी साझा करते हुए संगठन की सक्रियता पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही उन्होंने रुड़की में केंद्रीय कर्मचारियों की एक संस्था के प्रतिनिधियों के संगठन से मिलने की जानकारी भी सदस्यों को दी।

बैठक में आगामी 6 मई 2026 को दिल्ली में प्रस्तावित राष्ट्रीय संगठन के सामूहिक धरना-प्रदर्शन में भागीदारी को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई और अधिक से अधिक सदस्यों से इसमें शामिल होने का आह्वान किया गया।

संगोष्ठी में रूप चंद आजाद, राजीव शर्मा, सुभाष कपूर, धर्मपाल, केपी सिंह, मामचंद, मेनपाल सिंह, दयानंद, सुरेश चंद, मुकेश कुमार, नरेश चंद, तारा प्रसाद, भंडारी, नीलम देवी, मदन लाल, एसडी शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करना और कार्मिकों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना रहा।

ALSO READ  "देहरादून उद्योग मित्र बैठक: डीएम आशीष चौहान का बड़ा एक्शन, उद्योगों की समस्याओं के समाधान को बनाया मिशन, अतिक्रमण और लापरवाह अधिकारियों पर सख्त चेतावनी"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 1 7
Users Today : 374
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 1 7
Users Today : 374
Users Yesterday : 1033