न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » कार्यवाही » “धनौरी में बिजली चोरों पर कड़ा प्रहार: विजिलेंस टीम के ताबड़तोड़ छापों से मचा हड़कंप, 16 घरों में मीटर से पहले कट लगाकर हो रही चोरी का बड़ा खुलासा, केबल जब्त—मुकदमे की तैयारी तेज!”

“धनौरी में बिजली चोरों पर कड़ा प्रहार: विजिलेंस टीम के ताबड़तोड़ छापों से मचा हड़कंप, 16 घरों में मीटर से पहले कट लगाकर हो रही चोरी का बड़ा खुलासा, केबल जब्त—मुकदमे की तैयारी तेज!”

(शहजाद अली हरिद्वार)धनौरी। ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने चोरी से बिजली का उपयोग करने वाले लोगों पर शिकंजा करते हुए कार्रवाई की है।

एसडीओ अश्विनी कुमार और विजिलेंस कि टिम ने गढ़ मीरपुर पूरनपुर में चैकिंग के दौरान 16 घरों में पड़ी बिजली चोरी गढ़मीरपुर व पूरनपुर में ऊर्जा निगम व विजिलेंस टीम ने छापामार कार्रवाई की है। टीम को देखकर गांव के लोगों में हड़कंप मच गया।

धनौरी क्षेत्र के ऊर्जा निगम व विजिलेंस टीम ने क्षेत्र के गढ़ मीरपुर पूरनपुर में छापा मारकर 16 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। इनमें से अधिकतर लोग मीटर से पहले कट लगाकर बिजली चोरी करते पाए गए। टीम ने सभी लोगों के केबल जप्त कर लिए हैं।

साथ ही बिजली चोरी मुकदमा दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है। क्षेत्र में एक तरफ जहां बिजली कटौती की स्थिति चल रही है वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में धड़ल्ले से बिजली चोरी हो रही है।

धनौरी क्षेत्र के कई गांव में भी लंबे समय से बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थी। शिकायतों के आधार पर सोमवार को स्थानीय टीम के साथ विजिलेंस टीम ने गढ़ मीरपुर पूरनपुर में छापे मारे।

विभाग की कार्रवाई के दौरान अधिकतर लोग घरों में आराम कर रहे थे। विजिलेंस टीम के छापे की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। बहुत से लोगों ने घरों पर डाले हुए केबल उतारकर फेंक दिए ।

इस दौरान टीम ने 16 लोगों के घरों में बिजली चोरी पकड़ी। इनमें से अधिकतर लोगों ने कनेक्शन होने के बावजूद मीटर से पहले कट लगाया हुआ था।

ALSO READ  “बहादराबाद पुलिस की सतर्कता का कमाल: सघन चैकिंग में अवैध तमंचा और कारतूस संग घूम रहा संदिग्ध काबू, समय रहते हरिद्वार पुलिस ने टाल दी संभावित बड़ी वारदात!”

यहां से यह लोग बिजली चोरी कर रहे थे। जबकि कुछ लोग ने एलटी लाइन पर कटिया डाली हुई थी।

विजिलेंस की टीम में इस दौरान इंस्पेक्टर मारूत शाह, इंस्पेक्टर सरीता भट्ट, एसआई संजीव त्यागी, एसडीओ अश्विनी कुमार, जई योगेन्द्र रावत,जई ,एई विजिलेंस व उनकी टीम मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 6 2
Users Today : 152
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 6 2
Users Today : 152
Users Yesterday : 861