न्यूज़ फ्लैश
“पुलिस लाइन हरिद्वार में तीज की धूम, सजी मेहंदी और तीज क्वीन की महफिल—250 से ज्यादा महिलाओं ने बढ़ाया समारोह का रंग” “गंगनहर के तेज बहाव में फंसी जिंदगी, SDRF ने जान पर खेलकर व्यक्ति को सकुशल बचाया” “हरियाली तीज में झूमे प्रदीप बत्रा-मनीषा बत्रा, लोकनृत्य संग दिखा देशभक्ति का रंग” “अटल जी को नमन: मुख्यमंत्री धामी ने कहा—राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के पुरोधा थे वाजपेयी” “आईआईटी रुड़की में तिरंगे की शान, नवाचार का संकल्प; विकसित भारत @2047 के सपने को साकार करने का लिया प्रण” “SIR में पारदर्शिता पर आयुक्त का सख्त संदेश, बोले—हर पात्र मतदाता का नाम सूची में रहना चाहिए”
Home » संदेश » “हरिद्वार में नेपाल सांसद डॉ अमरेश सिंह का भव्य आगमन: गौशाला में सेवा कर दिया आस्था का संदेश, भारत-नेपाल रिश्तों को बताया अटूट—“सीमा अलग, संस्कृति और दिल एक”

“हरिद्वार में नेपाल सांसद डॉ अमरेश सिंह का भव्य आगमन: गौशाला में सेवा कर दिया आस्था का संदेश, भारत-नेपाल रिश्तों को बताया अटूट—“सीमा अलग, संस्कृति और दिल एक”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद के साथ नेपाल के सांसद डॉ अमरेश कुमार सिंह,

कैबिनेट परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने श्री कृष्णायन गौशाला में भ्रमण करते हुए गौ—वंश को गुड़ खिलाकर गौ सेवा करते हुए प्रदेश की सुख समृद्धि की मंगल कामना की। इस दौरान तमाम समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

शनिवार को आर्यनगर स्थित आश्रम में नेपाल के सांसद डॉ अमरेश कुमार सिंह अपनी पत्नी डॉ लक्ष्मी जोशी के साथ पहुंचे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा भी पहुंचे।

आश्रम में पहुंचने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने सभी का भव्य स्वागत किया। इसके बाद सभी श्री कृष्णायन गौशाला में पहुंचे। जहां गौशाला के महंत ईश्वरानंद दास महाराज ने गौशाला का भ्रमण कराया।

उन्होंने बताया कि गौशाला सभी आमजनों के सहयोग से चल रही है। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा के साथ सभी ने गायों को गुड़ खिलाया। प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि सांसद डॉ अमरेश सिंह के निर्णयों की सराहना की।

नेपाल के सांसद डॉ अमरेश सिंह ने बताया कि नेपाल में तमाम संसाधन भारत देश के सहयोग से उपलब्ध होते हैं। आर्थिकी में एवं शिक्षा के क्षेत्र में तो बड़ा ही योगदान है।

कई तरह के विकास भारत के सहयोग से चल रहे हैं। नेपाल और भारत की सीमा पर आवागमन है। हमारी संस्कृति, सभ्यता एक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि भारत देश में आने पर हिंदू संस्कृति के लोगों को हरिद्वार में आने से एक ऊर्जा का संचार होता है। भारत देश में एक तरफ जहां बदरीनाथ एवं केदारनाथ है तो नेपाल में मुक्तिनाथ पशुपति नाथ विराजमान है। उन्होंने सभी को नेपाल आने का आमंत्रण दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 0 3
Users Today : 314
Users Yesterday : 398
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 0 3
Users Today : 314
Users Yesterday : 398