न्यूज़ फ्लैश
“पुलिस लाइन हरिद्वार में तीज की धूम, सजी मेहंदी और तीज क्वीन की महफिल—250 से ज्यादा महिलाओं ने बढ़ाया समारोह का रंग” “गंगनहर के तेज बहाव में फंसी जिंदगी, SDRF ने जान पर खेलकर व्यक्ति को सकुशल बचाया” “हरियाली तीज में झूमे प्रदीप बत्रा-मनीषा बत्रा, लोकनृत्य संग दिखा देशभक्ति का रंग” “अटल जी को नमन: मुख्यमंत्री धामी ने कहा—राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के पुरोधा थे वाजपेयी” “आईआईटी रुड़की में तिरंगे की शान, नवाचार का संकल्प; विकसित भारत @2047 के सपने को साकार करने का लिया प्रण” “SIR में पारदर्शिता पर आयुक्त का सख्त संदेश, बोले—हर पात्र मतदाता का नाम सूची में रहना चाहिए”
Home » मुलाकात » “दिल्ली दरबार में कांग्रेस का महासंग्राम: कुमारी शैलजा से उत्तराखंड जिलाध्यक्षों की अहम मुलाकात, संगठन को जमीनी मजबूती देने और चुनावी रणभेरी बजाने की बड़ी रणनीति पर गहन मंथन!”

“दिल्ली दरबार में कांग्रेस का महासंग्राम: कुमारी शैलजा से उत्तराखंड जिलाध्यक्षों की अहम मुलाकात, संगठन को जमीनी मजबूती देने और चुनावी रणभेरी बजाने की बड़ी रणनीति पर गहन मंथन!”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। आज उत्तराखंड कांग्रेस जिलाध्यक्षों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा से दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

बैठक के दौरान प्रदेश में संगठन की वर्तमान स्थिति, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की भागीदारी तथा आगामी रणनीतियों व चुनावों को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की गई।

प्रतिनिधिमंडल ने संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं कार्यकर्ता-केंद्रित बनाने के लिए अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न जनहित एवं गंभीर मुद्दों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

कुमारी शैलजा ने प्रतिनिधिमंडल के सुझावों को गंभीरता से लेते हुए संगठन को सशक्त बनाने के लिए समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया।

रुड़की महानगर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी एडवोकेट ने कहा कि प्रदेश में संगठन की मजबूती का आधार हमारे समर्पित कार्यकर्ता हैं। जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाना और उनकी बात को शीर्ष नेतृत्व तक पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है।

आज की इस बैठक में हमने संगठन को अधिक सक्रिय, पारदर्शी और कार्यकर्ता-केंद्रित बनाने के लिए अपने सुझाव रखे हैं। हमें विश्वास है कि इन सुझावों पर सकारात्मक पहल होगी और आने वाले समय में कांग्रेस उत्तराखंड में और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभाएगी।

प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास जताया कि संगठनात्मक एकजुटता एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से उत्तराखंड में कांग्रेस और अधिक सशक्त रूप से उभरेगी।

कांग्रेस जिलाध्यक्षों के प्रतिनिधिमंडल में रुड़की महानगर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी,परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,देहरादून कांग्रेस महानगर जिलाध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी, नैनीताल कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, पिथौरागढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत व टिहरी कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश राणा मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 1 5
Users Today : 326
Users Yesterday : 398
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 1 5
Users Today : 326
Users Yesterday : 398