न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास BIG BREAKING:: बुजुर्गों के सम्मान में धामी का बड़ा ऐलान, 9.93 लाख पेंशनरों को ₹147 करोड़ की सौगात BIG BREAKING:: क्रिकेट के मैदान में 40वीं वाहिनी पीएसी का जलवा, हरिद्वार पुलिस को 55 रन से रौंदकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ-2026 में खिलाड़ियों का जोरदार जलवा, दमखम के साथ विजेताओं ने लहराया जीत का परचम! BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्कूल टाइम बदलने की उठी जोरदार मांग, शिक्षक महासंघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन BIG BREAKING:: बहादराबाद में सजी बुजुर्गों के सम्मान की महफिल, 14 सामाजिक संगठनों को सम्मान—विधायक आदेश चौहान ने कहा, “वृद्धजन समाज की अनमोल धरोहर”
Home » कार्यवाही » “मामूली कहासुनी बनी मौत की वजह: गुस्से में उठी ईंट ने ली युवक की जान, हरिद्वार पुलिस ने जंगल में छिपे आरोपी को दबोचकर भेजा सलाखों के पीछे”

“मामूली कहासुनी बनी मौत की वजह: गुस्से में उठी ईंट ने ली युवक की जान, हरिद्वार पुलिस ने जंगल में छिपे आरोपी को दबोचकर भेजा सलाखों के पीछे”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। पुलिस टीम ने ईंट से वार कर हत्या करने के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने बताया कि निर्मला छावनी निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली नगर हरिद्वार आकर सूचना दी गई

कि शिकायतकर्ता के छोटे भाई दीपक सक्सेना का पडोसी सौरभ कौरी के साथ किसी बात को लेकर झगडा हो गया जिसमें गंभीर रुप से घायल दीपक को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश ले जाया गया जहां उपचार के दोरान उसकी मृत्यु हो गयी। तहरीर के आधार पर कोतवाली हरिद्वार में पंजीकृत किया गया।

मुकदमे के अनावरण व आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों पर गठित की गई पुलिस टीम ने मुखबिर तन्त्र को एक्टिव कर संभावित जगहों को खंगालते हुए आरोपी सौरभ कौरी को हिलवाई पास रोड स्थित जंगल से पकड़ने में कामयाबी हासिल की।

सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि दिनांक 23.04.2026 की रात हुए झगड़े में मृतक द्वारा गाली देने पर उसने गुस्से में आकर पास ही पड़ी ईंट उठाकर उसे मार दी जिससे मृतक घायल होकर वहां से भाग गया था।

बाद में जब उसे पता चला कि दीपक की मौत हो चुकी है तो वह डर के मारे जंगल में छुपा गया। आरोपी सौरभ कौरी पुत्र रामदास कौरी निवासी निर्मला छावनी थाना कोतवाली नगर जनपद उम्र 25 वर्ष को जेल भेज दिया गया है।

ALSO READ  "डेढ़ लाख के लालच में दोस्त बना जल्लाद: उधारी से बचने को नशे की हेवी डोज देकर ली युवक की जान, झाड़ियों में फेंककर फरार"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 5 2
Users Today : 409
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 5 2
Users Today : 409
Users Yesterday : 1033