न्यूज़ फ्लैश
“हरियाली तीज के उल्लास संग गूंजा देशभक्ति का रंग, इमैक की महिलाओं ने सजाया यादगार महोत्सव” “समुद्र मंथन की भव्य थीम से सजेगा कुंभ का स्वागत द्वार, मंडावर से दिखेगी देवभूमि की दिव्य-सांस्कृतिक झलक” “कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी: पेयजल योजनाओं का दयानंद सरस्वती ने लिया जायजा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश” “भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड का दमदार दबदबा, तीरथ रावत बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष—बलूनी समेत चार दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी” “रक्तदान की आड़ में खून का काला कारोबार! लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन, 27 यूनिट रक्त और ब्लड कलेक्शन उपकरण बरामद—5 आरोपी गिरफ्तार” “टनल हादसे पर आयुक्त सख्त, रेस्क्यू में तेजी के साथ श्रमिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता”
Home » सम्मान » “संघर्ष से सफलता तक: टैक्सी चालक की बेटी वंशिका ने 97% अंकों के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल कर हरिद्वार का बढ़ाया मान, बनी लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा”

“संघर्ष से सफलता तक: टैक्सी चालक की बेटी वंशिका ने 97% अंकों के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल कर हरिद्वार का बढ़ाया मान, बनी लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । हरिद्वार की छात्रा वंशिका ने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।

हरिद्वार की वंशिका बनी मिसाल

हरिद्वार स्थित सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर की छात्रा वंशिका ने 500 में से 485 अंक (97%) प्राप्त कर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया और हरिद्वार टॉप किया। साधारण परिवार से आने वाली वंशिका के पिता टैक्सी चालक हैं

और इन दिनों चारधाम यात्रा पर गए हुए हैं। वंशिका की इस उपलब्धि से उनके परिवार, स्कूल और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

वंशिका का सपना भविष्य में शिक्षक बनकर देश की सेवा करना है।

इंटरमीडिएट परीक्षा में गीतिका पंत और सुशीला मेहंदीरेट्टा ने 490 अंक (98%) हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर आर्यन (489 अंक) और तीसरे स्थान पर वंशिका (485 अंक) रहीं।

इसके अलावा कशिश शर्मा, तनिषा सी राजा और नेहा शर्मा (483 अंक) ने चौथा स्थान साझा किया। खुशी कांडपाल (482), शिवम मलेथा और वेदांत पपनाई (481), तथा मिस्बा और महक (480) भी टॉप-10 में शामिल रहे।

हाईस्कूल परीक्षा में अक्षत गोपाल ने 491 अंक (98.20%) के साथ पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर ईशांत कोठारी और भूमिका (490 अंक) रहे, जबकि योगेश जोशी (489 अंक) तीसरे स्थान पर रहे।

शशांक पुरोहित (486 अंक) चौथे स्थान पर रहे, वहीं लविश, आदित्य कुमार विश्वकर्मा, प्रांजल सिंह, देवेश जोशी और कंचन जोशी (484 अंक) ने पांचवां स्थान साझा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 4 4 5
Users Today : 513
Users Yesterday : 343
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 4 4 5
Users Today : 513
Users Yesterday : 343