न्यूज़ फ्लैश
“आखिरकार केतन लाल के घर पहुंचे सांसद चंद्रशेखर आजाद, परिजनों से की मुलाकात” “देहरादून में 48 घंटे भारी बारिश का खतरा! IMD का ऑरेंज अलर्ट, जिलाधिकारी बोले— अनावश्यक यात्रा से बचें” “शिक्षा जगत को भावुक कर गई विदाई, शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती का शिक्षक संघ ने किया भव्य सम्मान” “केतन हत्याकांड पर सियासत गरम: हरिद्वार में सांसद चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ का विरोध, दीपक पेगवाल बोले— दलित समाज को गुमराह करना बंद करें” “हरिद्वार में लक्ज़री स्लीपर बसों पर प्रशासन का सबसे बड़ा एक्शन! डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर 80 चालान, 12 बसें सीज़, नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप” “बड़ी खबर: कल से बदलेगा उत्तराखंड के स्कूलों का समय, सरकार ने जारी किया नया टाइम टेबल, सभी सरकारी और निजी स्कूलों में लागू होंगे नए नियम”
Home » हादसा » “हरिद्वार में दिल दहला देने वाला बड़ा हादसा: कांगड़ी गांव की गली नंबर 6 में बोरवेल में समाया 55 वर्षीय मनोहर, मिट्टी धंसने से मलबे में दबे, 5 घंटे से जारी जिंदगी और मौत की जंग, SDRF-NDRF समेत प्रशासन की टीमें रेस्क्यू में जुटीं”

“हरिद्वार में दिल दहला देने वाला बड़ा हादसा: कांगड़ी गांव की गली नंबर 6 में बोरवेल में समाया 55 वर्षीय मनोहर, मिट्टी धंसने से मलबे में दबे, 5 घंटे से जारी जिंदगी और मौत की जंग, SDRF-NDRF समेत प्रशासन की टीमें रेस्क्यू में जुटीं”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र के कांगड़ी गांव में बोरवेल हादसे ने हड़कंप मचा दिया है। गली नंबर 6 में हुए इस दर्दनाक हादसे में करीब 55 वर्षीय मनोहर नामक व्यक्ति बोरवेल में गिरकर मलबे में दब गए।

जानकारी के अनुसार बोरवेल की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंस गई, जिससे वह नीचे जा गिरे। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और सुबह करीब 10:30 बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

करीब पांच घंटे बीत जाने के बाद भी व्यक्ति मलबे में फंसा हुआ है, जिससे उसकी हालत को लेकर संशय बना हुआ है। रेस्क्यू टीमों द्वारा सावधानीपूर्वक राहत कार्य किया जा रहा है।

प्रशासन का कहना है कि ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इलाके में लोगों की भीड़ जुटी हुई है और सभी सुरक्षित बचाव की दुआ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 1 4 5 1
Users Today : 68
Users Yesterday : 3383
[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 1 4 5 1
Users Today : 68
Users Yesterday : 3383