न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » खुलासा » “हरिद्वार में दिल दहला देने वाली वारदात: डंडों और पत्थरों से साधु की बेरहमी से हत्या, वारदात के बाद मचा हड़कंप — नेपाली मूल का आरोपी दीपक थापा पुलिस की गिरफ्त में”

“हरिद्वार में दिल दहला देने वाली वारदात: डंडों और पत्थरों से साधु की बेरहमी से हत्या, वारदात के बाद मचा हड़कंप — नेपाली मूल का आरोपी दीपक थापा पुलिस की गिरफ्त में”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। डंडो व पत्थरों से हमला कर साधु की हत्या कर फरार हुए नेपाली मूल के आरोपी को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

नगर कोतवाली क्षेत्र में डंडे और पत्थर से हमला कर एक साधु को मौत के घाट उतार दिया गया था। वारदात को अंजाम देकर नेपाली मूल का व्यक्ति मौके से फरार हो गया।साधु की हत्या की खबर से हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार की मध्यरात्रि की है। दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग के अंडरपास के ऊपर हाईवे के बीच एक बाबा पर नेपाली मूल के एक व्यक्ति ने डंडे और पत्थर से हमला बोल दिया।

ये देखते ही कुलदीप निवासी मोहनपुरा रूड़की, हाल दीनदयाल पार्किंग रोड़ी बेलवाला ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े करीब 45 वर्षीय साधु को जिला अस्पताल भिजवाया, लेकिन यहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।

कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामले में रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी नवीन सिंह चौहान की शिकायत पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा मृतक की शिनाख्त एवं आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

खुलासे के लिए गठित पुलिस टीमों द्वारा डिजिटल एवं मैनुअल पुलिसिंग की मदद से घटना से जुड़े तथ्य जुटाए तथा सूचनाकर्ता द्वारा बताये गये हुलिये के अनुसार हत्यारोपी की तलाश के लिए संभावित स्थलों पर तलाशी अभियान शुरु किया।

ALSO READ  “ऑपरेशन प्रहार का महा खुलासा: ज्वालापुर में बांग्लादेशी महिला का भंडाफोड़, फर्जी आधार-पैन- पासपोर्ट के नेटवर्क का पर्दाफाश, मददगार भी चढ़ा पुलिस के हत्थे”

पूछताछ में श्रद्धालुओ एवं यात्रियो ने बताया कि हुलिया से मिलता जुलता व्यक्ति थोडी देर पहले गंगा सभा की अस्थायी पार्किंग की तरफ जाते हुये देखा है।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम ने गंगा सभा की अस्थायी पार्किंग में उक्त संदिग्ध की तलाश शुरु की तो पार्किंग के अन्दर एक पेड के नीचे एक व्यक्ति सोता हुआ दिखाया दिया।

उठाने पर उक्त व्यक्ति पुलिस को देखकर सकपका गया और रोते हुए माफी मांगने लगा। व्यक्ति ने अपना नाम दीपक थापा बताते हुए जानकारी दी कि वह कुछ दिन पहले चण्डीगढ से हरिद्वार आया था

और रहने का कोई ठिकाना न होने पर पार्किंग में ही सो रहा था। कुछ दिन पहले सोने को लेकर हुए विवाद में चोट लगने पर वह बदला लेने की सोचने लगा।

बीती रात वह कनखल में एक शादी का काम करने के लिये गया था जहां नशा करने के बाद वह सोने के लिये पुल के नीचे सडक पर आया जहां मारपीट करने वाले व्यक्ति ने फिर गाली-गलौच शुरु कर दी।

गुस्से में दीपक ने पहले बांस के डंडे से और फिर जब डंडा टूट गया तो पास पड़े एक पत्थर से उसके मुंह पर मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्यारोपी दीपक थापा पुत्र रामबहादुर थापा निवासी-ग्राम पुरकोट तमगास अंचल लुम्बिनी नेपाल, उम्र-43 वर्ष का चालान कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 5 8
Users Today : 248
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 5 8
Users Today : 248
Users Yesterday : 861