न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » निर्देश » “चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों पर सख्ती: हरिद्वार पहुंचीं आईजी विम्मी सचदेवा रमन, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए कड़े निर्देश”

“चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों पर सख्ती: हरिद्वार पहुंचीं आईजी विम्मी सचदेवा रमन, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए कड़े निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। चारधाम यात्राओं की तैयारियों को परखने के लिए पुलिस मुख्यालय से नामित नोडल ऑफिसर की जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही आईजी विम्मी सचदेवा रमन आज हरिद्वार भ्रमण पर पहुंची। इस दौरान एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा सीसीआर भवन में उनका स्वागत किया गया।तत्पश्चात नोडल ऑफिसर चारधाम की अध्यक्षता में सीसीआर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठक आयोजित की गई जिसमें एसएसपी नवनीत सिंह, एसपी क्राइम/ट्रैफिक निशा यादव, एसपी सिटी अभय कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी सम्मिलित हुए।

बैठक की शुरुआत में एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा श्रीमती विम्मी सचदेवा को चारधाम के दृष्टिगत हरिद्वार पुलिस द्वारा की गई तैयारियों की सिलसिलेवार तरीके से जानकारी दी गई।तत्पश्चात विम्मी सचदेवा द्वारा चारधाम यात्रा के लिए तैयार किए गए रोडमैप को सभी उपस्थित सदस्यों के साथ साझा करते हुए पार्किग स्थलों, पड़ाव के लिए चयनित स्थलों, रजिस्ट्रेशन सेंटर्स आदि में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने एवं तैयार रोडमैप के सही तरीके से क्रियान्वयन पर जोर दिया गया

एवं अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही यात्रा के दौरान हरिद्वार शहर की व्यवस्थाओं पर लगने वाले पुलिस बल की की समीक्षा करते हुए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गएl

बैठक समाप्ति के पश्चात नोडल ऑफिसर चारधाम द्वारा पार्किग, हॉल्टिंग, रजिस्ट्रेशन सेंटर्स का भौतिक निरीक्षण किया गया।

ALSO READ  BIG BREAKING:: अत्याचार पीड़ितों को अब नहीं करना होगा इंतजार! CM धामी का बड़ा निर्देश—समय पर न्याय, सुरक्षा, सम्मान और राहत सुनिश्चित करने पर जोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 2 0
Users Today : 17
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 2 0
Users Today : 17
Users Yesterday : 728