न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » कार्यवाही » “ऑपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस का बड़ा धमाका: ताबड़तोड़ छापेमारी में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 80 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ दो शातिर तस्कर रंगे हाथ दबोचे!”

“ऑपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस का बड़ा धमाका: ताबड़तोड़ छापेमारी में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 80 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ दो शातिर तस्कर रंगे हाथ दबोचे!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान अलग-अलग स्थानों से कुल 80 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत रानीपुर पुलिस लगातार अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में 9 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने सघन चेकिंग और छापेमारी अभियान चलाया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मेहताब पुत्र असगर निवासी ग्राम जमालपुर खुर्द को बीएचईएल सेक्टर-01 स्थित पीठ मैदान क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 40 टेट्रा पैक देशी शराब (माल्टा मार्का) बरामद हुई।

वहीं दूसरी कार्रवाई में आजाद पुत्र नत्थू निवासी जमालपुर खुर्द को विष्णुलोक मार्ग के पास लिपटिस के पेड़ों के समीप से गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से भी 40 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद की गई।

दोनों आरोपितों के खिलाफ कोतवाली रानीपुर थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल जितेन्द्र चौधरी, जगदेव, अमित चौधरी और कांस्टेबल दिग्पाल सिंह की टीम शामिल रही, जिनकी सक्रियता से यह सफलता हासिल हुई।

ALSO READ  "फायरिंग कांड में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता, फरार आरोपी जाहिद गिरफ्तार; गांव में मुनादी के बाद भी नहीं बच सका कानून के शिकंजे से"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 7 2 4
Users Today : 70
Users Yesterday : 951
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 7 2 4
Users Today : 70
Users Yesterday : 951