न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » तैयारी » “पंजाब से उमड़ेगी आस्था की लहर: 20 हजार श्रद्धालुओं संग हरकी पैड़ी तक गूंजेगा गुरु रविदास प्रकाश उत्सव का भव्य दमड़ी यात्रा जुलूस”

“पंजाब से उमड़ेगी आस्था की लहर: 20 हजार श्रद्धालुओं संग हरकी पैड़ी तक गूंजेगा गुरु रविदास प्रकाश उत्सव का भव्य दमड़ी यात्रा जुलूस”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। हरिद्वार में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 649वें प्रकाश उत्सव के अवसर पर पंजाब से आने वाली पारंपरिक दमड़ी यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को रोशनाबाद स्थित संयोजक राजबीर सिंह कटारिया के निवास पर आयोजित बैठक में यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।संयोजक राजबीर सिंह कटारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि दमड़ी यात्रा 4 अप्रैल को सुबह करीब 10 बजे ज्वालापुर पुल, जटवाड़ा पहुंचेगी। यहां से हजारों श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए हरकी पैड़ी स्थित गुरु रविदास मंदिर तक प्रस्थान करेंगे। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए जगह-जगह विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं, जिसमें जलपान, चिकित्सा सहायता और सुरक्षा व्यवस्थाएं शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इस बार यात्रा में लगभग 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। रविदासिया समाज के लोग विभिन्न स्थानों पर बैठकों के माध्यम से आयोजन की तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।दमड़ी यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन, सत्संग और गुरु रविदास जी के उपदेशों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। यह यात्रा सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश देते हुए ‘बेगमपुरा’ की अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी।

बैठक में एडवोकेट मोनू राणा, रवि गौतम, विनीत कुमार, प्रशांत गौतम, सनी गौतम और प्रदुमन कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ALSO READ  मानसून से पहले धामी सरकार अलर्ट मोड में: 15 मिनट में मौके पर JCB और मेडिकल इमरजेंसी को लेकर विशेष तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 7 0
Users Today : 223
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 7 0
Users Today : 223
Users Yesterday : 930