न्यूज़ फ्लैश
“4 साल बेमिसाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व को शिवालिक नगर से सलाम, अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दी जोरदार बधाई” “बहादराबाद प्रेस क्लब को मिला नया नेतृत्व: बीबी चंदेला बने अध्यक्ष, सर्वसम्मति से चुनी गई नई टीम में दिखी एकजुटता की ताकत” “देवभूमि के 4 सितारों का इंटरनेशनल धमाका: इंडो-नेपाल शूटिंग बॉल टेस्ट सीरीज में उत्तराखंड का जलवा, काठमांडू में दिखेगा दम!” “कोटद्वार में सजा उद्योगों का महाकुंभ, हिमालयन इंडस्ट्री एंड बिजनेस एक्सपो का भव्य समापन—उद्यमिता बनी प्रदेश की तरक्की की नई ताकत” “शिवालिक नगर के होटल में देर रात DJ को लेकर मचा बवाल, “DJ वाले बाबूजी” समेत 5 लोग पुलिस हिरासत में, शराब के नशे में हुई मारपीट के बाद रानीपुर पुलिस का त्वरित एक्शन” उत्तराखण्ड STF की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते उपलब्ध कराने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़, हरिद्वार से तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों के लेनदेन का खुलासा
Home » बधाई » “4 साल बेमिसाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व को शिवालिक नगर से सलाम, अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दी जोरदार बधाई”

“4 साल बेमिसाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व को शिवालिक नगर से सलाम, अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दी जोरदार बधाई”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर उनके सफल नेतृत्व के चार वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड में हो रहे विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं की सराहना की।राजीव शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने “4 साल बेमिसाल” की इस यात्रा को प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बताया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जिससे आम जनता के जीवन स्तर में सुधार आया है।पालिका अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड आगे भी प्रगति के पथ पर तेजी से अग्रसर रहेगा और विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए प्रदेश के निरंतर उन्नति की कामना की।

140 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *