न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » बैठक » “99.50 करोड़ का मेगा बजट पास: हरिद्वार जिला पंचायत में विकास की बड़ी प्लानिंग, गांव-गांव तक सुविधाएं पहुंचाने का दावा, लेकिन किसानों की बदहाली पर गरमाई सियासत!”

“99.50 करोड़ का मेगा बजट पास: हरिद्वार जिला पंचायत में विकास की बड़ी प्लानिंग, गांव-गांव तक सुविधाएं पहुंचाने का दावा, लेकिन किसानों की बदहाली पर गरमाई सियासत!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में करीब 99.50 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट पारित किया गया। इस बजट को शिक्षा, सड़क, जल और स्वच्छता समेत विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा। शनिवार को जिला पंचायत सभागार में जिपं अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। इस दौरान सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों के साथ राजस्व वृद्धि पर चर्चा की। इस बैठक में जिला पंचायत क्षेत्र में जल संरक्षण, तालाब की सफाई, स्कूलों में पुस्तकालय की सुविधा, प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकों की उपलब्धता और बस स्टॉप जैसे काम पर विशेष फोकस किया गया। सदस्यों से नए सत्र में अपने-अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों के प्रस्ताव देने को कहा गया। इस अवसर पर जिपं उपाध्यक्ष अमित कुमार, सदस्य पिंकी, सविता, मीनाक्षी, परविंदर कौर, सरिता, मोनिका चौहान, दर्शना, अंजू, फर्कीजा आजमी, सरोज राकेश, फरहीन, संजय कुमारी, शहजादी, अनीता, सपना, खुर्शीदा, अमरीन, कमलेश, रेनू बाला, राकिब अली, नदीम अली, बीर सिंह, अंकुश, सोहनवीर, बृजमोहन पोखरियाल, नावेद आलम, जितेंद्र कुमार, मुस्तकीम, अंकित, पंचायतीराज मंत्री प्रतिनिधि सुशील त्यागी, अपर मुख्य अधिकारी संजय खंडूरी मौजूदरहे।

धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण कराएंगे: चौधरी राजेंद्र सिंह

जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि गांवों के अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। जल संरक्षण के तहत तालाब और जल स्रोत को बचाने का प्रयास किया जाएगा। वर्षा जल संचयन और उसके उपयोग पर जोर दिया जाएगा। इसके अलावा बारातघर और धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण भी कराया जाएगा।

गांवों की स्थिति खराब, किसान बेहाल: ममता राकेश

ALSO READ  "ज्योतिर्मठ पुनर्वास पर एनडीएमए का बड़ा भरोसा: प्रगति से संतुष्ट टीम, कहा— हर प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है केंद्र सरकार"

भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने कहा कि जिला पंचायत क्षेत्र का विकास बेहद जरूरी है। शासन-प्रशासन को इस दिशा में अधिक ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई गांवों की स्थिति खराब है और किसानों को फसलों का मुआवजा भी नहीं मिल पाता। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी उपलब्धियां गिनाती है, लेकिन जमीनी स्तर पर काम नहीं हो रहा। बजट का सही उपयोग विकास कार्यों में होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 1
Users Today : 261
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 1
Users Today : 261
Users Yesterday : 861