न्यूज़ फ्लैश
“हरियाली तीज के उल्लास संग गूंजा देशभक्ति का रंग, इमैक की महिलाओं ने सजाया यादगार महोत्सव” “समुद्र मंथन की भव्य थीम से सजेगा कुंभ का स्वागत द्वार, मंडावर से दिखेगी देवभूमि की दिव्य-सांस्कृतिक झलक” “कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी: पेयजल योजनाओं का दयानंद सरस्वती ने लिया जायजा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश” “भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड का दमदार दबदबा, तीरथ रावत बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष—बलूनी समेत चार दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी” “रक्तदान की आड़ में खून का काला कारोबार! लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन, 27 यूनिट रक्त और ब्लड कलेक्शन उपकरण बरामद—5 आरोपी गिरफ्तार” “टनल हादसे पर आयुक्त सख्त, रेस्क्यू में तेजी के साथ श्रमिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता”
Home » घटना » “रुड़की में दूध की डेयरी में भीषण आग, लाखों का नुकसान — संचालक ने भागकर बचाई जान”

“रुड़की में दूध की डेयरी में भीषण आग, लाखों का नुकसान — संचालक ने भागकर बचाई जान”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शास्त्रीनगर में शुक्रवार दोपहर एक दूध की डेयरी में अचानक भीषण आग लग गई।

डेयरी का संचालन कर रहे शाहपुर गांव निवासी आलम अपनी दुकान में मौजूद थे, तभी फ्रिज में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आलम कुछ समझ पाते उससे पहले ही उसने विकराल रूप धारण कर लिया। उन्होंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। दमकल विभाग की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन डेयरी में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो यह आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 4 8 7
Users Today : 32
Users Yesterday : 523
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 4 8 7
Users Today : 32
Users Yesterday : 523