न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास BIG BREAKING:: बुजुर्गों के सम्मान में धामी का बड़ा ऐलान, 9.93 लाख पेंशनरों को ₹147 करोड़ की सौगात BIG BREAKING:: क्रिकेट के मैदान में 40वीं वाहिनी पीएसी का जलवा, हरिद्वार पुलिस को 55 रन से रौंदकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ-2026 में खिलाड़ियों का जोरदार जलवा, दमखम के साथ विजेताओं ने लहराया जीत का परचम! BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्कूल टाइम बदलने की उठी जोरदार मांग, शिक्षक महासंघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन BIG BREAKING:: बहादराबाद में सजी बुजुर्गों के सम्मान की महफिल, 14 सामाजिक संगठनों को सम्मान—विधायक आदेश चौहान ने कहा, “वृद्धजन समाज की अनमोल धरोहर”
Home » कार्यवाही » “नवरात्र में खाद्य विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन: लक्सर में बिना बिल बिक रहा कुट्टू आटा जब्त, 14.5 किलो माल नष्ट, दो दुकानदारों पर गिरी नोटिस की गाज!”

“नवरात्र में खाद्य विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन: लक्सर में बिना बिल बिक रहा कुट्टू आटा जब्त, 14.5 किलो माल नष्ट, दो दुकानदारों पर गिरी नोटिस की गाज!”

(शहजाद अली हरिद्वार)लक्सर। नवरात्र के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासन ने लक्सर क्षेत्र में संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान नगर और आसपास के इलाकों में थोक व फुटकर विक्रेताओं की दुकानों की सघन जांच की गई।जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन कुर्वे और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन और नायब तहसीलदार मधुकर जैन के नेतृत्व में टीम ने कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान रेलवे ओवरब्रिज के पास दो दुकानों से बिना लेबल के खुले में बेचा जा रहा करीब 14.5 किलो कुट्टू का आटा बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। संबंधित दुकानदारों द्वारा खरीद के बिल प्रस्तुत न करने पर उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। संतोषजनक जवाब न मिलने पर आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।इसके अलावा टीम ने तीन स्थानों से कुट्टू का आटा, साबुत कुट्टू और सेंधा नमक के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। साथ ही गढ़मीरपुर और राजपुर क्षेत्र की दो मिठाई दुकानों से मावे के नमूने भी जांच हेतु लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ  "हरिद्वार में घर में घुसकर तलवार-तमंचे से हमला करने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार, SSP नवनीत सिंह की सख्ती से सिडकुल पुलिस का एक्शन, फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 9 0
Users Today : 447
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 9 0
Users Today : 447
Users Yesterday : 1033