(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की के पाड़ली गुज्जर गांव में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में कुत्तों के झुंड ने 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर हमला कर उनकी जान ले ली।
इससे पहले भी गांव की दो महिलाओं पर हमला हो चुका है, जिनमें से एक की मौत हो गई और दूसरी गंभीर रूप से घायल है।
इन घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है और बच्चे-बुजुर्ग घर से बाहर निकलने से डर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है

कि आवारा कुत्तों की संख्या में दिन-ब-दिन इज़ाफा हो रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
ग्रामीणों ने नगर निगम और प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाए और गांव में सुरक्षा के उपाय किए जाएं। समय पर कार्रवाई न होने से किसी और की जान जाना तय है।








































Users Today : 1004
Users Yesterday : 1033






