न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » अलर्ट » “हरिद्वार पुलिस अलर्ट मोड में: सरहदी तनाव के बीच बलवा ड्रिल के जरिए शांति व्यवस्था की तैयारियों का प्रदर्शन”

“हरिद्वार पुलिस अलर्ट मोड में: सरहदी तनाव के बीच बलवा ड्रिल के जरिए शांति व्यवस्था की तैयारियों का प्रदर्शन”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार‌।अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए हरिद्वार पुलिस ने जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक तैयारियों का प्रदर्शन किया।

शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन, रोशनाबाद स्थित मैदान में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अगुवाई में बलवा ड्रिल आयोजित की गई।

परेड के दौरान एसएसपी ने जवानों की फिटनेस का जायजा लिया और स्थिति से निपटने की तैयारी का निरीक्षण किया।

इस दौरान सभी थानों, शाखाओं एवं कार्यालयों के जवानों ने बलवा ड्रिल में हिस्सा लिया।

जवानों को दंगा-फसाद की स्थिति में भीड़ को नियंत्रित करने और सरकारी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षित किया गया।

ड्रिल में चेतावनी देने की प्रक्रिया, टीयर गैस और पानी का प्रयोग, भीड़ को तितर-बितर करने की रणनीति, और विभिन्न असलहों का प्रायोगिक अभ्यास कराया गया।

इस दौरान जिन बिंदुओं में कमियां पाई गईं, उन्हें मौके पर ही दूर किया गया।

एसएसपी डोबाल ने जवानों को ब्रीफ करते हुए कहा कि “किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था लागू कर शांति बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जवानों को हर परिस्थिति के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार रहना चाहिए।”

 

ALSO READ  "हरिद्वार में भारी बारिश का खतरा, नगर निगम फुल अलर्ट! नगर आयुक्त नंदन कुमार के सख्त निर्देश—पंप, जेसीबी और पूरी टीम रहेगी 24 घंटे तैनात"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 3
Users Today : 263
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 3
Users Today : 263
Users Yesterday : 861