न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
Home » निरीक्षण » “पुलिस लाइन रोशनाबाद में SSP नवनीत सिंह भुल्लर का सख्त निरीक्षण: परेड से लेकर भोजन तक हर व्यवस्था की ली बारीकी से खबर”

“पुलिस लाइन रोशनाबाद में SSP नवनीत सिंह भुल्लर का सख्त निरीक्षण: परेड से लेकर भोजन तक हर व्यवस्था की ली बारीकी से खबर”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार।। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर वार्षिक निरीक्षण हेतु पुलिस लाईन रोशनाबाद पहुंचे। प्रातः आयोजित शुक्रवार की परेड की सलामी लेने के पश्चात श्री भुल्लर द्वारा जवानों संग दौड़ लगाकर सभी की फिटनेस को चैक किया गया। तत्पश्चात जवानों की ड्रिल अभ्यास को परख आज कल के भागदौड़ वाले जीवन में फिटनेस को बेहद जरुरी बताया।परेड समाप्ती पर निरीक्षण की औपचारिक शुरुआत करते हुए श्री भुल्लर सर्वप्रथम क्वार्टर गार्द पहुंचे जहां सेरिमोनियल गार्द द्वारा उन्हे सलामी दी गई। गार्द रुम, आरमरी एवं स्टोर का मुआयना करते हुए उन्होंने आर्म्स-एम्यूनेशन, विभिन्न उपकरणों सहित अभिलेखों को बारीकी से चैक कर प्रतिसार निरीक्षक प्रवीण आलोक को निर्देशित किया कि अस्लाह, एम्यूनेशन एवं अन्य सामग्री को साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए उन्हें सही दशा में रखा जाए। खरीददारी-वितरण से सम्बन्धित प्रत्येक अभिलेख को अपडेट रखा जाए। क्रय किए गए सामान/ उपकरण को आवश्यकतानुसार थाना एवं शाखाओं को वितरित किया जाए ताकी राजकीय कार्यों के लिए उनका सही उपयोग हो पाए। आरमरी में रखे एण्टी राइट उपकरणों के प्रयोग में विशेषज्ञता हासिल करने के लिए समय-समय पर कार्यशाला आयोजित की जाए।तत्पश्चात परिवहन शाखा पहुंचे एसएसपी हरिद्वार द्वारा वाहनों एवं कार्ड डायरी को चैक कर SI(MT) रेवाधर भट्ट को वाहनों की दशा/ कार्यशीलता के प्रति सजग रहने एवं निश्चित समयावधि/रन के पश्चात वाहनों की सर्विसिंग करने के निर्देश दिए।मातहत संग आदर्श भोजनालय का रुख करते हुए श्री नवनीत सिंह द्वारा भोजन कर रहे जवानों से भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली तथा अन्य ऑफिसर्स के साथ भोजन का स्वाद चखा। मैस प्रबंधक से बन रहे भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता की जानकारी लेते हुए संतुष्टी जाहिर की तथा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन को निर्देशित किया कि जवानों को समय से मीनू के अनुसार ताजा भोजन उपलब्ध कराया जाए इसमें किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिए। खाने के स्तर को और अधिक अच्छा किया जाए।निरीक्षण समाप्ति पर एसएसपी द्वारा आदेश कक्ष में ओआर लिया गया तथा सभी मदों से संबंधित रजिस्टर, गार्द रजिस्टर इत्यादि को चैक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि कर्मचारी की रोटेशन अनुसार ड्यूटी लगवाई जाए। आवश्यकता एवं मानक अनुसार कर्मियों को अवकाश प्रदान किया जाए जिससे कि जवान ड्यूटी के साथ ही अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां का भी निर्वहन कर सकेlवार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात निशा यादव, एसपी सिटी अभय सिंह, एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल, पुलिस अधीक्षक संचार विपिन कुमार सहित समस्त क्षेत्राधिकारी, एफएसओ, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन एवं अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।

ALSO READ  राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने चार धाम यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 8 8 0
Users Today : 625
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 8 8 0
Users Today : 625
Users Yesterday : 1179