न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम की जनसुनवाई का असर: 68 फरियादें पहुंचीं, 32 शिकायतों का मौके पर ही समाधान BIG BREAKING:: ऋषिकुल में गूंजा आध्यात्मिक संदेश, सतपाल महाराज के जन्मदिन पर जुटा संत समाज; CM धामी ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन, योजनाओं में देरी पर अधिकारियों को दो टूक—समय पर काम, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं BIG BREAKING:: जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश
Home » हड़कंप » “बिजली कनेक्शन और लोड बढ़ाने के नाम पर 80 हजार की रिश्वत मांग रहा था ऊर्जा निगम का जेई, विजिलेंस ने बिछाया जाल, रंगे हाथ गिरफ्तारी से मचा हड़कंप”

“बिजली कनेक्शन और लोड बढ़ाने के नाम पर 80 हजार की रिश्वत मांग रहा था ऊर्जा निगम का जेई, विजिलेंस ने बिछाया जाल, रंगे हाथ गिरफ्तारी से मचा हड़कंप”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी उपभोक्ता से बिजली कनेक्शन जारी करने और विद्युत भार बढ़ाने के नाम पर 80,000 रुपये की अवैध मांग कर रहा था।प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत दर्ज कराई थी कि पथरी बाग स्थित 33/11 केवी बिजलीघर में तैनात जेई अतुल कुमार उससे उसकी पत्नी के नाम पर खरीदे गए अपार्टमेंट में बिजली कनेक्शन दिलाने और विद्युत लोड बढ़ाने के एवज में 80 हजार रुपये की मांग कर रहा है।

शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान द्वारा मामले की प्रारंभिक जांच की गई, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद विजिलेंस देहरादून की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप ऑपरेशन तैयार किया।

निर्धारित योजना के तहत विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जेई अतुल कुमार को शिकायतकर्ता से 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ALSO READ  BIG BREAKING:देहरादून में नशे पर पुलिस का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! कॉलेज में अचानक पहुंची टीम, 47 छात्र-छात्राओं के ड्रग टेस्ट से मचा हड़कंप!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 5 4 2
Users Today : 434
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 5 4 2
Users Today : 434
Users Yesterday : 1368