न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम की जनसुनवाई का असर: 68 फरियादें पहुंचीं, 32 शिकायतों का मौके पर ही समाधान BIG BREAKING:: ऋषिकुल में गूंजा आध्यात्मिक संदेश, सतपाल महाराज के जन्मदिन पर जुटा संत समाज; CM धामी ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन, योजनाओं में देरी पर अधिकारियों को दो टूक—समय पर काम, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं BIG BREAKING:: जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश
Home » खेल » “हरिद्वार में खेलों का महाकुंभ: सुबोध उनियाल ने किया ऑल इंडिया बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, युवाओं को दी आगे बढ़ने की प्रेरणा”

“हरिद्वार में खेलों का महाकुंभ: सुबोध उनियाल ने किया ऑल इंडिया बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, युवाओं को दी आगे बढ़ने की प्रेरणा”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिला बॉस्केबॉल एसोसिएशन द्वारा प्रेमनगर आश्रम में आयोजित किए जा रहे मां गंगा ऑल इंडिया इन्विटेशनल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने रिबन काटकर किया। इस दौरान नगर विधायक मदन कौशिक, रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, मेयर किरण जैसल, पूर्व राज्यमंत्री संजय सहगल, जिला बॉस्केबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैय्यर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैय्यर, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास तिवारी, जिला सचिव संजय चौहान, जिला चेयरमैन रवि बजाज ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। टूर्नामेंट में देश भर से 13 टीम महिला एवं पुरूष वर्ग में प्रतिभाग कर रही हैं।प्रतियोगिता का पहला मैच सीआईएसएफ एवं वेर्स्टन कमांड के बीच खेला गया। वेस्टर्न कमांड ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 66-80 से जीत हासिल की। महिला वर्ग में सेंट्रल रेलवे और नॉर्थ इस्टर्न रेलवे की टीमों के बीच खेले गए मैच में नॉर्थ इस्टर्न रेलवे की टीम ने 55-66 से जीत हासिल की।

टूर्नामेंट के आयोजन के लिए जिला बॉस्केटबॉल एसोसिएशन की सराहना करते हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि इस तरह का आयोजन करना बड़ी बात है। टूूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों के लिए बेहतर इंतजाम किए गए है। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों को नशे आदि बुरी आदतों से दूर रखने ओर जीवन में आगे बढ़ने का सबसे अच्छा माध्यम हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों को भी शुभकामनाएं दी। शहर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार खिलाड़ियों और खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक योजनाओं का संचालन कर रही हैं। जिससे उत्तराखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। ऑल इंडिया स्तर के बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी। जिला बॉस्टेबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैय्यर ने कहा कि एसोसिएशन बॉस्केटबॉल को बढ़ावा देने का निरंतर प्रयास कर रही है। हरिद्वार में पहली बार आयोजित किए जा रहे ऑल इंडिया स्तर के बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट में महिला टीम भी प्रतिभाग कर रही हैं। एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास तिवारी, मयंक भजोराम शर्मा,जिला सचिव संजय चौहान एवं जिला चेयरमैन रवि बजाज ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलों का जीवन में विशेष महत्व है। खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं। मेयर किरण जैसल ने भी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री अजय कुमार, स्वामी शरदपुरी महाराज, गुलशन अदलक्खा, ऋषि सचदेवा, आदित्य चौहान, अंकुश रोहिला अंकुर राणा,नीरज त्यागी,सतीश त्यागी,अनिल गोयल,अनुज वालिया,बलराम कपूर,योगेश शर्मा, आनंद सागर,प्रकाश केशवानी,अर्श नय्यर,मयंक मल्होत्रा,शशि झंडवाल,सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ALSO READ  "हरिद्वार विश्वविद्यालय में खेल प्रतिभाओं का महाकुंभ! स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 के विजेताओं पर हुई पुरस्कारों की बरसात, तालियों की गूंज के बीच चमके युवा सितारे"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 5 4 2
Users Today : 434
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 5 4 2
Users Today : 434
Users Yesterday : 1368