न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मसूरी की वादियों में अक्षय कुमार, सीएम धामी से मुलाकात में उत्तराखण्ड की फिल्म इंडस्ट्री को लेकर हुई बड़ी चर्चा! BIG BREAKING:: एक गाय से डेयरी कारोबार, 10 करोड़ का स्टार्टअप और जर्मनी तक पहुंची उत्तराखंड की बेटी! धामी के संवाद में गूंजा युवाओं की कामयाबी का दमदार संदेश BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी केस में बड़ा एक्शन! पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से CBI ने 4 घंटे तक किए सवाल-जवाब BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी हत्याकांड: हरिद्वार में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से CBI की पूछताछ, BHEL के शिवालिक गेस्ट हाउस में 3 घंटे से सवाल-जवाब जारी BIG BREAKING:: कुंभ-2027 के कामों पर आधी रात को छापा! निर्माण स्थलों पर पहुंचे अपर मेलाधिकारी, पुल से घाट तक परखी रफ्तार, अफसरों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: संस्कृत विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान का भव्य समापन, ‘विकसित भारत-2047’ के सपनों को रंगों, विचारों और प्रतिभा से सजाने वाले विजेता सम्मानित
Home » निर्देश » “हाईवे की बदहाली पर डीएम मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन, NHAI अधिकारियों को जारी किया नोटिस… हरिद्वार के राष्ट्रीय राजमार्गों को तुरंत गड्ढा मुक्त करने, साइन बोर्ड लगाने और अंधेरे वाले स्थानों पर लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश”

“हाईवे की बदहाली पर डीएम मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन, NHAI अधिकारियों को जारी किया नोटिस… हरिद्वार के राष्ट्रीय राजमार्गों को तुरंत गड्ढा मुक्त करने, साइन बोर्ड लगाने और अंधेरे वाले स्थानों पर लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने परियोजना निदेशक, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, (NH-34/334) रुड़की, परियोजना निदेशक, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, (NH-34) देहरादून,परियोजना निदेशक, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, (NH-34) नजीबाबाद (उ०प्र०) को नोटिस जारी करते हुए निर्देश दिए है कि जनपद हरिद्वार में अवस्थित राष्ट्रीय राजमार्गों के अन्तर्गत विभिन्न स्थानों पर निर्माण कार्य गतिमान है। इसके साथ ही मार्गों पर जगह-जगह गड्ढे, समुचित संकेत चिन्ह (Signage), रिफ्लेक्टर व प्रकाश व्यवस्था न होने के कारण आये दिन मार्गों पर सड़क दुर्घटनाएं घटित हो रही है। आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबन्धन के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु निम्न बिन्दुओं पर शीर्ष-प्राथमिकता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए जिसमें समस्त राष्ट्रीय राजमार्ग को गड्ढा मुक्त किया जा, राष्ट्रीय राजमार्गों पर समुचित संकेत चिन्ह (Signage) स्थापित किये जाये, राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवस्थित समस्त लाइट क्रियाशील हों तथा राष्ट्रीय राजमार्गों पर जहां-जहां अंधेरा है, वहां अविलम्ब लाइट स्थापित कर दी जाये।

उन्होंने संबंधित को निर्देश दिया है कि आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबन्धन के तहत जनपद में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु उपरोक्त बिन्दुओं पर तत्काल कार्यवाही करते हुए उन्हें अवगत करने के निर्देश दिए अन्यथा आपदा प्रबन्धन अधिनियम, 2005 की सुसंगत धाराओं के तहत संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट एवं समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी अपने अपने क्षेत्रांतर्गत उक्त के संबंध में अपनी टीम के साथ निरीक्षण करते हुए आख्या उन्हें उपलब्ध करने के निर्देश दिए।

ALSO READ  "बिना हेलमेट-ओवरलोडिंग-तेज रफ्तार वालों की अब खैर नहीं, घर बैठे पहुंचेगा ई-चालान, सड़क सुरक्षा नियम तोड़ने पर होगी सीधी सख्त कार्रवाई!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 7 5 7
Users Today : 366
Users Yesterday : 737
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 7 5 7
Users Today : 366
Users Yesterday : 737