न्यूज़ फ्लैश
“भाई ने भाई को मारी गोली, पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदला, आरोपी फरार” “राहुल गांधी के देहरादून कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा, मंच की तैयारी के दौरान कांग्रेस नेता के सिर पर गिरा लोहे का कटर, हालत गंभीर” “हरेला पर सीएम धामी का बड़ा तोहफा: जागेश्वर के विकास की खुली सौगातों की झड़ी, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से दिया हरित उत्तराखंड का संकल्प” “हरेला पर हरिद्वार से हरियाली का बड़ा संदेश: नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एचआरडीए सचिव प्रत्यूष सिंह ने किया वृक्षारोपण, लोगों से कहा—’एक पौधा लगाएं, भविष्य बचाएं'” “बड़ी जिम्मेदारी, बड़ा सम्मान! भाजपा के जिला सह संयोजक बने अरुण कुमार तिवारी, हरिद्वार में व्यापारियों ने पहनाईं फूलमालाएं” “हरेला पर बीएचईएल का हरियाली संकल्प: कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार बोले— आज पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है हरेला की प्रासंगिकता”
Home » निर्देश » “एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार में तेज हुआ सत्यापन अभियान, शहर से देहात तक गली-गली पहुँची पुलिस, संदिग्ध और अनजान लोगों की जानकारी देने की आमजन से अपील”

“एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार में तेज हुआ सत्यापन अभियान, शहर से देहात तक गली-गली पहुँची पुलिस, संदिग्ध और अनजान लोगों की जानकारी देने की आमजन से अपील”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद में व्यापक सत्यापन अभियान लगातार जारी है। पुलिस द्वारा शहर से लेकर देहात तक गली-गली और मोहल्लों में जाकर किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों और संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े लोगों का सत्यापन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।पुलिस टीमों द्वारा मकान मालिकों, दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही किरायेदारों और बाहरी मजदूरों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सत्यापन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।हरिद्वार पुलिस ने आमजन से भी सहयोग की अपील की है। पुलिस का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति को अपने आसपास कोई संदिग्ध या अनजान व्यक्ति रह रहा हो या किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। जनसहयोग से ही क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 0 3 6 8
Users Today : 321
Users Yesterday : 827
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 0 3 6 8
Users Today : 321
Users Yesterday : 827