न्यूज़ फ्लैश
“पुलिस लाइन हरिद्वार में तीज की धूम, सजी मेहंदी और तीज क्वीन की महफिल—250 से ज्यादा महिलाओं ने बढ़ाया समारोह का रंग” “गंगनहर के तेज बहाव में फंसी जिंदगी, SDRF ने जान पर खेलकर व्यक्ति को सकुशल बचाया” “हरियाली तीज में झूमे प्रदीप बत्रा-मनीषा बत्रा, लोकनृत्य संग दिखा देशभक्ति का रंग” “अटल जी को नमन: मुख्यमंत्री धामी ने कहा—राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के पुरोधा थे वाजपेयी” “आईआईटी रुड़की में तिरंगे की शान, नवाचार का संकल्प; विकसित भारत @2047 के सपने को साकार करने का लिया प्रण” “SIR में पारदर्शिता पर आयुक्त का सख्त संदेश, बोले—हर पात्र मतदाता का नाम सूची में रहना चाहिए”
Home » ऐलान » “अब हर ब्लॉक में मिलेंगी अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे की सुविधा: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का बड़ा ऐलान, 6 माह में प्रदेशभर में पहुंचेगी आधुनिक जांच सेवाएं”

“अब हर ब्लॉक में मिलेंगी अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे की सुविधा: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का बड़ा ऐलान, 6 माह में प्रदेशभर में पहुंचेगी आधुनिक जांच सेवाएं”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। सूबे में चिकित्सा सेवाओं को और अधिक उन्नत बनाने के लिये प्रत्येक विकासखण्ड में अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीन उपलब्ध कराई जायेगी, ताकि ब्लाॅक स्तर पर आम लोगों को अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे की सुविधा मुहैया कराई जा सके। विभागीय अधिकारियों को छह माह के भीतर ब्लाॅक स्तर पर अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे पहुंचाने का टारगेट दिया गया है। इसके साथ ही चिकित्सा इकाईयों में रेडियोलाॅजिस्ट व एक्स-रे तकनीशियनों की तैनाती के लिये भी अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में चिकित्सा सेवाओं को लगातार अपग्रेड करने में जुटी है ताकि आम लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश की विषम भौगोलिक परिस्थति एवं मरीजों की समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुये सरकार द्वारा विकासखंड स्तर पर अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत प्रत्येक ब्लाॅक में अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीन उपलब्ध कराई जायेगी। इसके लिये सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को विकासखण्ड स्तर पर उप जिला चिकित्सालय व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीन के लिये प्रस्ताव बनाकर शीघ्र शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिये गये हैं, साथ ही विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक ब्लाॅक में अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीनों उपलब्ध कराने के लिये छह माह का टारगेट दिया गया है। डाॅ. रावत ने बताया कि वर्तमान में सभी 95 ब्लाॅक में 84 एक्स-रे मशीन व 47 अल्ट्रासाउण्ड मशीन उपलब्ध हैं। जिसमें अल्मोड़ा व नैनीताल जनपद में 8-8 एक्स-रे मशीन, बागेश्वर, रूद्रप्रयाग व चम्पावत में 3-3, चमोली, ऊधमसिंह नगर व पिथौरागढ़ 7-7, देहरादून, हरिद्वार व उत्तरकाशी 6-6, पौड़ी 11 तथा टिहरी के विभिन्न विकासखण्डों में 9 एक्स-रे मशीन उपलब्ध हैं। इसी प्रकार अल्मोड़ा व नैनीताल के विभिन्न विकासखण्डों की चिकित्सा इकाईयों में 3-3 अल्ट्रासाउण्ड मशीनें उपलब्ध हैं। जबकि पौड़ी व ऊधमसिंह नगर में 6-6, चमोली, टिहरी व पिथौरागढ़ में 5-5, उत्तरकाशी व देहरादून में 4-4, चम्पावत व रूद्रप्रयाग में 2-2 तथा बागेश्वर व हरिद्वार के विकासखण्डों में 1-1 अल्ट्रासाउण्ड मशीनें उपलब्ध हैं। विभागीय मंत्री डाॅ. रावत ने कहा कि चमोली जनपद के देवाल, घेस, नंदप्रयाग व थराली, देहरादून में चकराता व कालसी विकासखण्डों में जहां अल्ट्रसाउण्ड व एक्स-रे मशीनें नहीं हैं वहां आवश्यकतानुसार मशीने उपलब्ध कराई जायेगी। इसी प्रकार हरिद्वार जनपद के बहदराबाद, भगवानपुर, खानपुर, लक्सर व नारसन में अल्ट्रासाउण्ड मशीन उपलब्ध कराई जायेगी। पौड़ी के द्वारीखाल, एकेश्वर, कल्जीखाल, नैनीडांडा, पाबौं व रिखणीखाल में अल्ट्रासाउण्ड मशीन जबकि जयहरीखाल, खिर्सू, कोट तथा पोखड़ा में अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे दोनों मशीन उपलब्ध कराई जायेगी। इसी प्रकार अन्य जनपदों के विकासखण्डों में भी अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीन पहुंचाई जायेगी। डाॅ. रावत ने कहा कि सभी विकासखण्डों के चिकित्सा इकाईयों में रेडियोलाॅजिस्ट व एक्स-रे तकनीशियनों की तैनाती की जायेगी, जिसके लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 3 0
Users Today : 341
Users Yesterday : 398
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 3 0
Users Today : 341
Users Yesterday : 398