न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » विरोध » “अमित शाह के हरिद्वार दौरे पर कांग्रेस का विरोध, काले झंडे दिखाने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने तुलसी चौक पर ही हिरासत में लिया, अंकिता भंडारी हत्याकांड और सरकार की नीतियों को लेकर उठाए सवाल”

“अमित शाह के हरिद्वार दौरे पर कांग्रेस का विरोध, काले झंडे दिखाने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने तुलसी चौक पर ही हिरासत में लिया, अंकिता भंडारी हत्याकांड और सरकार की नीतियों को लेकर उठाए सवाल”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यों में शिरकत करने हरिद्वार पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ जिला महानगर कांग्रेस कमेटी न विरोध प्रदर्शन कर काले झण्डे दिखाने का प्रयास किया। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तुलसी चौक पर ही हिरासत में ले लिया।

विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमन गर्ग व स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि देश की संप्रभुता पर अमेरिका द्वारा लगातार हमला किया जा रहा है। बावजूद इसके सरकार क्यों चुप हैं, आखिर कब तक भारत को अमेरिका चलाने का काम करेगा? अमित शाह को इस बात को स्पष्ट करना चाहिए।

उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि अंकिता भण्डारी हत्याकांड के वीआईपी की गिरफ्तारी कब तक होगी तथा उनकी पार्टी की सरकार द्वारा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का अपमान क्यों किया जा रहा है।

महेश प्रताप राणा और महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह की रैली में सरकारी तंत्र का इस्तेमाल किया गया है। प्राइवेट कर्मचारियों को प्रताडि़त कर जबरन रैली में लाया गया है, जबकि आमजन ने रैली से दूरी बनायी है।

विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्षद हिमांशु गुप्ता और पार्षद सोहित सेठी ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह की रैली को सफल बनाने के लिए आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियों को भीड़ एकत्रित करने में लगाया गया है, जिससे साफ है उत्तराखंड की जनता भाजपा सरकार को 2027 में उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

ALSO READ  विवाद के बाद उबाल: भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक उमेश कुमार का फूंका पुतला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 3
Users Today : 263
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 3
Users Today : 263
Users Yesterday : 861