न्यूज़ फ्लैश
“लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 लाख की फिरौती मांगकर हत्या की साजिश रच रहे बदमाशों पर कसा शिकंजा, अवैध असलहों के साथ 3 शातिर गिरफ्तार — सतर्कता से टली बड़ी वारदात!” “हरिद्वार में देर रात फायरिंग से मचा हड़कंप, 8 घंटे में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन—‘BAAZ’ गैंग के 5 शातिर गिरफ्तार, नाबालिग भी शामिल, तमंचे-चाकू बरामद, पुरानी रंजिश ने लिया खतरनाक मोड़!” ” डीजे की धुन बनी विवाद की चिंगारी! महमूदपुर में दो पक्ष भिड़े, जमकर हुआ पथराव — पुलिस ने संभाला मोर्चा, गांव में तनावपूर्ण शांति” “जमीन के लालच में खून की साजिश: ज्वालापुर में दामाद ने रची हत्या की प्लानिंग, सुपारी किलरों ने उतारा मौत के घाट — 48 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा!” “देहरादून में सियासी हलचल तेज: Pritam Singh और Harish Rawat की मुलाकात ने बढ़ाई कांग्रेस की चुनावी सरगर्मी, संगठन और रणनीति पर हुई बड़ी चर्चा!” देहरादून में सेवा के सितारों का संगम: डॉ. कुमार प्रशांत की पहल पर ‘आभार सम्मान समारोह’ में चमके डॉक्टर, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल बोले—ये हैं जिंदगी के असली रक्षक
Home » सस्पेंस » “यूपीएससी की 708वीं रैंक पर बड़ा सस्पेंस: ‘फैरुज फातिमा’ नाम की दो युवतियों ने किया चयन का दावा, उत्तराखंड के कलियर से लेकर केरल तक मची हलचल, असली टॉपर कौन — अब आयोग की मार्कशीट से ही खुलेगा राज”

“यूपीएससी की 708वीं रैंक पर बड़ा सस्पेंस: ‘फैरुज फातिमा’ नाम की दो युवतियों ने किया चयन का दावा, उत्तराखंड के कलियर से लेकर केरल तक मची हलचल, असली टॉपर कौन — अब आयोग की मार्कशीट से ही खुलेगा राज”

(शहजाद अली हरिद्वार)कलियर। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम में 708वीं रैंक को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। ‘फैरुज फातिमा’ नाम से दो युवतियों ने इस रैंक पर अपने चयन का दावा किया है।

एक ओर उत्तराखंड के पिरान कलियर क्षेत्र की रहने वाली युवती ने खुद को 708वीं रैंक हासिल करने वाली बताया है, वहीं दूसरी ओर केरल की रहने वाली इसी नाम की एक अन्य युवती ने भी यूपीएससी परीक्षा में अपने चयन का दावा किया है।

दोनों ही जगहों पर युवतियों के चयन की खबर के बाद खुशी का माहौल है और स्थानीय लोग उनका जोरदार स्वागत कर रहे हैं। घरों में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।हालांकि एक ही रैंक पर दो युवतियों के दावे के कारण लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। अभी तक यूपीएससी की आधिकारिक मार्कशीट अपलोड नहीं हुई है, जिसके कारण पूरी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।

अब असली ‘फैरुज फातिमा’ कौन है और 708वीं रैंक किसे मिली है, इसकी आधिकारिक पुष्टि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा मार्कशीट जारी होने के बाद ही हो पाएगी। वहीं इस संबंध में कलियर निवासी फातिमा का कहना है कि लिस्ट में दिया गया नाम मेरा ही है बाकी आयोग के द्वारा पंद्रह से बीस दिनों में मार्कशीट अपलोड होगी तब स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। वहीं केरल निवासी फातिमा का कहना है लिस्ट में आया नाम उनका ही है।

369 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *