न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » हंगामा » “कचहरी में प्रेम और परिजन आमने-सामने: मां ने बेटी के प्रेमी की की सरेआम पिटाई, कोर्ट मैरिज का दावा”

“कचहरी में प्रेम और परिजन आमने-सामने: मां ने बेटी के प्रेमी की की सरेआम पिटाई, कोर्ट मैरिज का दावा”

(शहजाद अली हरिद्वार) रूड़की।सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में उस समय हंगामा हो गया जब एक महिला ने कचहरी परिसर में अपनी बेटी के प्रेमी की सरेआम पिटाई कर दी।

यह मामला तब शुरू हुआ जब महिला ने एक चैंबर में बैठे युवक और युवती को देखा और उन पर हमला कर दिया।

देखते ही देखते मामला कचहरी के अंदर से मेन रोड तक पहुंच गया और मारपीट चलती रही।महिला का आरोप है

कि युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर घर से भगा लाया। महिला ने बताया कि उसकी बेटी की शादी चार साल पहले देवबंद (उत्तरप्रदेश) में हुई थी

और उसका दामाद विदेश में काम करता है। फिलहाल युवती अपनी मां के पास रह रही थी। बीती रात कलियर निवासी युवक उससे मिलने आया और आज सुबह उसे घर से अपने साथ ले गया।

महिला इस संबंध में पहले कोतवाली गई और फिर तहरीर लिखवाने कचहरी पहुंची, जहां युवक और युवती भी पहुंच गए। युवती और युवक का दावा है कि उन्होंने सात माह पहले कोर्ट मैरिज कर ली थी

और वे साथ रहना चाहते हैं। युवती अपनी मां के साथ न जाकर प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही।इस हाईवोल्टेज ड्रामे को देख बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

सीपीयू जवानों ने दोनों पक्षों को सीओ कार्यालय ले जाकर बाद में कोतवाली भेजा। पुलिस का कहना है कि मामला पारिवारिक है, तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ  "पाड़ली गुज्जर में आवारा कुत्तों का कहर: दहशत में गांव, प्रशासन मौन"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 8 3
Users Today : 708
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 8 3
Users Today : 708
Users Yesterday : 496