न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » ऐलान » “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक”

“कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। राष्ट्रीय धर्मशाला सुरक्षा समिति का होली मिलन कार्यक्रम अपर रोड स्थित सेठ मुरली पर धर्मशाला में संपन्न हुआ।राष्ट्रीय धर्मशाला सुरक्षा समिति के होली मिलन कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभय प्रताप सिंह एवं अपर मेला अधिकारी कुंभ दयानंद सरस्वती ने शिरकत की, जहां उन्होंने शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए लोगों से अपील की। इस अवसर पर उपस्थित धर्मशाला प्रबंधकों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और शांति बनाए रखने का संकल्प लिया इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए और सभी धर्मशाला प्रबंधकों ने दोनों अधिकारियों के साथ फूलों की होली भी खेली। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर अभय प्रताप सिंह ने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है, और इसे शांतिपूर्ण तरीके से मनाना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और पुलिस प्रशासन को सहयोग करें। अपर मेला अधिकारी कुंभ दयानंद सरस्वती ने कहा कि हरिद्वार की सभी धर्मशालाएं आगामी कुंभ में आने वाले तीर्थयार्थियों का सहयोग करें मेला प्रशासन की ऐसी अपेक्षा है और मेला प्रशासन की ओर से भी पूर्णत सहयोग धर्मशाला प्रबंधकों को दिया जाएगा। समिति के अध्यक्ष महेश गॉड ने कहा कि राष्ट्रीय धर्मशाला सुरक्षा समिति प्रतिवर्ष होली मिलन कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक सद्भाव और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य करती हैसमिति के महामंत्री विकास तिवारी ने कहा की होली का त्योहार रंगों का त्यौहार है इस त्यौहार में एक ओर जहां सभी रंग समरसता और भाईचारे का संदेश देते हैं वही पूरे वर्ष इन रंगों के भाव में सराबोर होने का भाव प्रकट करते हैं। आज के कार्यक्रम में सभापति चंद्र प्रकाश शर्मा,आशु भारद्वाज,सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी, श्रीनिवास पांडे सरदार हरमोहन सिंह बबली कोषाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा रमेश मिड्ढा रामवतार शर्मा संजय त्यागी अर्जुन सैनी,सरिता पुरोहित पूनम मखीजा पार्षद दीपक शर्मा सचिन कुमार गोस्वामी गणेश नाथ आदि उपस्थित रहे।

ALSO READ  BIG BREAKING:: हर जिले में गूंजेगी श्रमिकों की आवाज! राजबीर चौहान का बड़ा ऐलान—“ज्ञापन नहीं, अब समाधान की लड़ाई”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 5 9 6
Users Today : 893
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 5 9 6
Users Today : 893
Users Yesterday : 728