न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » बैठक » “कुंभ मेला-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: हरिद्वार में अखाड़ों संग मेला प्रशासन की ऐतिहासिक महाबैठक, अमृत स्नान पर्वों पर धर्मध्वजा के साथ निकलेगी दिव्य-भव्य पेशवाई, संत समाज की सम्मति से सजेगी कुंभ नगरी”

“कुंभ मेला-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: हरिद्वार में अखाड़ों संग मेला प्रशासन की ऐतिहासिक महाबैठक, अमृत स्नान पर्वों पर धर्मध्वजा के साथ निकलेगी दिव्य-भव्य पेशवाई, संत समाज की सम्मति से सजेगी कुंभ नगरी”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर मेला अधिकारी सोनिका ने सीसीआर भवन में अखाड़ों के श्रीमहंतों एवं प्रतिनिधि संतों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में आगामी कुंभ मेले के दौरान अखाड़ों की व्यवस्थाओं तथा मेले की समग्र तैयारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर अखाड़ों एवं साधु-संतों की सम्मति के अनुरूप कुंभ मेला-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन की प्रतिबद्धता दोहराई गई। अखाड़ों की ओर से कहा गया कि अमृत स्नान पर्वों पर परंपरानुसार भव्य पेशवाईयां निकाली जाएंगी।बैठक में अखाड़ों की छावनी आवंटन, पेशवाई की व्यवस्थाएं, अमृत स्नान की तैयारियां, शिविरों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, विद्युत, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन तथा अग्नि सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।इस अवसर पर मेला अधिकारी सोनिका ने कुंभ क्षेत्र में निर्माणाधीन कार्यों एवं प्रस्तावित व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने संत समाज को आश्वस्त किया कि कुंभ मेला-2027 को दिव्य एवं भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए राज्य सरकार एवं मेला प्रशासन पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।उन्होंने कहा कि अखाड़ों की परंपराएं एवं धार्मिक गरिमा कुंभ मेले की आत्मा हैं, अतः सभी व्यवस्थाएं उनकी गरिमा के अनुरूप सुनिश्चित की जाएंगी। अखाड़ों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे। प्रत्येक अखाड़े से निरंतर संपर्क एवं समन्वय बनाए रखने हेतु मेला प्रशासन द्वारा अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।मेला अधिकारी ने कहा कि अखाड़ों की छावनियों एवं साधु-संतों के कुंभ शिविरों के लिए भूमि आवंटन की रूपरेखा को एक माह के भीतर अंतिम रूप दे दिया जाएगा। संतों की सम्मति से ही कुंभ मेले की सभी तैयारियों को आगे बढ़ाया जाएगा तथा कुंभ क्षेत्र में साधु-संतों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगमता, सुरक्षा एवं स्वच्छता के पर्याप्त एवं प्रभावी प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे। बैठक में श्री निरंजनी अखाड़ा के श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि हरिद्वार में आगामी वर्ष आयोजित होने वाला कुंभ मेला दिव्य एवं भव्य ढंग से आयोजित करने के लिए सभी अखाड़े प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि अमृत स्नान पर्वों पर सभी अखाड़े पूरे धार्मिक वैभव के साथ भव्य पेशवाई का आयोजन करेंगे। इसके लिए परंपरानुसार सभी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने अखाड़ों के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि अखाड़े अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देकर निर्धारित समय पर अपनी छावनियां व्यवस्थित कर सकें। उन्होंने कुंभ क्षेत्र के विस्तार, अखाड़ों की सुरक्षा व्यवस्था तथा कुंभ नगरी के सौंदर्यीकरण के संबंध में भी सुझाव प्रस्तुत किए।

ALSO READ  “शिवालिक नगर पालिका की ऐतिहासिक बोर्ड बैठक: जनहित में 241 प्रस्तावों पर लगी मुहर, 47 करोड़ के मेगा बजट से विकास को मिलेगी रफ्तार”

बैठक में श्री जूना अखाड़ा के श्रीमहंत हरि गिरी ने कहा कि आगामी कुंभ मेला के सुव्यवस्थित आयोजन हेतु शासन-प्रशासन स्तर पर की जा रही तैयारियां सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि अखाड़ों एवं साधु-संतों की सम्मति से कुंभ मेला-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन में सभी अखाड़े पूर्ण सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी कुंभ मेले में परंपरानुसार अखाड़ों द्वारा धर्मध्वजा की स्थापना के साथ छावनियों की स्थापना, पेशवाई एवं अमृत स्नान की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। इन सभी व्यवस्थाओं हेतु अखाड़े मेला प्रशासन के साथ पूर्ण समन्वय बनाए रखेंगे। उन्होंने सभी सेक्टरों में अखाड़ों एवं साधु-संतों के शिविरों हेतु परंपरानुसार भूमि आवंटन किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की। साथ ही, कुंभ मेला के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने तथा मेला सेक्टरों एवं घाटों की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के संबंध में भी सुझाव दिए। बैठक में जूना अखाड़ा के श्रीमहंत नारायण गिरी, महेश गिरी, श्री पंच अग्नि अखाड़ा के श्रीमहंत साधनानंद गिरी, महोदरानंद गिरी, दुर्गा गिरी, कंचन गिरी तथा श्री पंच दशनाम आह्वान अखाड़ा के श्रीमहंत सत्य गिरी, धनराज गिरी सहित अखाड़ों के अन्य प्रतिनिधियों ने भी प्रतिभाग कर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला-2027 के सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी अखाड़े पूर्ण सहयोग करेंगे। अखाड़ों के प्रतिनिधियों द्वारा छावनी क्षेत्र के समुचित निर्धारण, मार्गों के सुदृढ़ीकरण, स्नान पर्वों के दौरान समुचित सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता तथा नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित किए जाने के संबंध में सुझाव दिए गए। इस अवसर पर अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती ने अखाड़ों के प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि कुंभ मेला के सुव्यवस्थित आयोजन तथा साधु-संतों एवं अखाड़ों की सुविधाओं से संबंधित निर्णयों पर तत्परता से कार्रवाई करने के लिए मेला प्रशासन वचनबद्ध है। बैठक में एसपी सिटी अभय सिंह, उप मेला अधिकारी आकाश जोशी, मनजीत सिंह गिल, सीओ (ट्रैफिक) बिपेंद्र सिंह, व्यवस्था अधिकारी विकास शर्मा सहित मेला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 1 8
Users Today : 27
Users Yesterday : 811
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 1 8
Users Today : 27
Users Yesterday : 811