न्यूज़ फ्लैश
Almora:”डीएम अंशुल सिंह का बड़ा एक्शन, रानीखेत अस्पताल में जल्द शुरू होगी डायलिसिस सुविधा; खराब एक्स-रे मशीन भी तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश” Dehradun:शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का बड़ा ऐलान: नगर निगम से नगर पंचायत तक विकास कार्यों में नहीं होगी देरी, सड़क-सीवर-पेयजल और स्ट्रीट लाइट पर फोकस” Dehradun:”एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! 30 लाख की एमडीएमए-स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार” Haridwar:स्कूल वाहनों पर बड़ा एक्शन! 54 की जांच में 30 पर चला चालान का डंडा, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त” Haridwar”एशियाई बॉक्सिंग में उत्तराखंड की बेटियों का पंच, हरिद्वार में पदक विजेता निकिता-काजल का भव्य सम्मान” Haridwar:रानीपुर पुलिस का बड़ा धमाका! यूपी-उत्तराखंड से चोरी 25 बाइक बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार—न बिकने पर पार्ट्स निकालकर बेचते थे आरोपी”
Home » शंखनाद » ” रंगों की आड़ में सियासी शंखनाद: हरिद्वार में मदन कौशिक की टीम का होली मिलन महोत्सव बना ‘मिशन 2027’ का भव्य आगाज़, ऋषिकुल मैदान में उमड़ेगा जनसैलाब, टूटेंगे भीड़ के सारे रिकॉर्ड!”

” रंगों की आड़ में सियासी शंखनाद: हरिद्वार में मदन कौशिक की टीम का होली मिलन महोत्सव बना ‘मिशन 2027’ का भव्य आगाज़, ऋषिकुल मैदान में उमड़ेगा जनसैलाब, टूटेंगे भीड़ के सारे रिकॉर्ड!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा हरिद्वार के कार्यकर्ताओं ने शुभारंभ बैंक्विट हाल में होली मिलन कार्यक्रम की तैयारी बैठक का आयोजन किया गया बैठक में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरिद्वार विधानसभा से लगातार पांच बार के विधायक मदन कौशिक ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि दिनांक 1 मार्च को ऋषिकुल मैदान पर प्रातः 11:00 बजे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे और होली मिलन के कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाएं ।हरिद्वार नगर निगम की महापौर श्रीमती किरण जैसल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है जिसके आधार पर बूथ स्तर तक का संगठन ही भाजपा की असली ताकत होता है दिनांक 1 मार्च रविवार को विशाल जनसैलाब के साथ सभी कार्यकर्ता ऋषिकुल मैदान में पहुंचकर होली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंभाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है और कार्यकर्ताओं के अपार जोश एवं उत्साह को देखकर ऐसा लग रहा है कि मानो 1 तारीख को भीड़ के सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे उन्होंने बताया कि इस बार मथुरा वृंदावन से मंगाई गईं बरसाने की होली एवं फूलों की होली कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगा।भाजपा के जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने बताया कि 25 तारीख और 26 तारीख में हरिद्वार विधानसभा के सभी बूथों पर तैयारी बैठकों का आयोजन किया जाएगा इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दे दी गई हैं।आज के कार्यक्रम में भाजपा की वरिष्ठ नेता श्रीमती अनु कक्कड़, सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत शर्मा तुषांक भट्ट पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती रंजना चतुर्वेदी मुकेश कौशिक राजकुमार अरोड़ा रमेश गौड़ तरुण नैयर आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 6 0 0
Users Today : 76
Users Yesterday : 907
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 6 0 0
Users Today : 76
Users Yesterday : 907