न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव!
Home » अभियान » “जन-जन की सरकार पहुँची गदरजुड़ा: 118 लोगों को योजनाओं का लाभ, 86 प्रमाण पत्र मौके पर जारी, समस्याओं का त्वरित समाधान कर प्रशासन ने जीता क्षेत्रवासियों का दिल”

“जन-जन की सरकार पहुँची गदरजुड़ा: 118 लोगों को योजनाओं का लाभ, 86 प्रमाण पत्र मौके पर जारी, समस्याओं का त्वरित समाधान कर प्रशासन ने जीता क्षेत्रवासियों का दिल”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दीपेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में विकासखंड नारसन की न्याय पंचायत लाठरदेवाहूण के प्राथमिक विद्यालय गदरजुड़ा में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनों से 118 क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया तथा विभिन्न विभागों के माध्यम से 86 लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्र निर्गत किए गए,इस शिविर में 419 लोगों द्वारा किया गया प्रतिभाग ।आयोजित शिविर ने क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 15 समस्याएं दर्ज कराई गई, जिसमें 08 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया,शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।बहुउद्देशीय शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं के अंतर्गत सैकड़ों क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया। शिविर के दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा कुल 15 समस्याएं दर्ज कराई गईं। पानी की टंकी, आधार कार्ड, राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन, किसान सम्मान निधि, भूमि विवाद, अतिक्रमण, विद्युत विभाग के बिल,जलभराव, चकरोड़, साफ-सफाई तथा राजस्व भूमि से संबंधित समस्याएं प्रमुख रहीं।शेष 08 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल द्वारा शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टालों का भी निरीक्षण किया साथ ही क्षेत्रवासियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।अपर जिलाधिकार दीपेंद्र सिंह नेगी ने संबंधित अधिकारियों को कहा कि जिन शिकायतों का जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में निस्तारित नहीं हो पाया है उन शिकायतों का तत्परता से निराकरण करना सुनाश्चित करे। शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष रुड़की डॉ. मधु सिंह, ब्लॉक प्रमुख रविंद्र चौधरी,मण्डल सुबोध सैनी,उप जिलाधिकारी रुड़की अनिल शुक्ला,नोडल अधिकारी /उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह सहित क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधानगण, पंचायत सदस्यगण, अधिकारी व कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ALSO READ  “हर बच्चे तक शिक्षा की रौशनी: भुवनेश्वरी महिला आश्रम का ‘समावेशी शिक्षा अभियान’ बच्चों में जगा रहा नई उमंग और नेतृत्व की भावना”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 0 1
Users Today : 626
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 0 1
Users Today : 626
Users Yesterday : 496