न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज BIG BREAKING:इंसानियत की मिसाल: डा. कुर्बान अली कपासी की अंतिम इच्छा का हिंदू सहयोगियों ने रखा मान, ज्वालापुर कब्रिस्तान में पूरे सम्मान से कराया सुपुर्द-ए-खाक
Home » ऐलान » “बागेश्वर को मिला सख्त कप्तान! जितेंद्र कुमार मेहरा (IPS) ने संभाली कमान, नशे–साइबर फ्रॉड पर कसेगा शिकंजा, अराजक तत्वों पर जीरो टॉलरेंस का ऐलान!”

“बागेश्वर को मिला सख्त कप्तान! जितेंद्र कुमार मेहरा (IPS) ने संभाली कमान, नशे–साइबर फ्रॉड पर कसेगा शिकंजा, अराजक तत्वों पर जीरो टॉलरेंस का ऐलान!”

(शहजाद अली हरिद्वार)बागेश्वर। जितेंद्र कुमार मेहरा ने जनपद बागेश्वर के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने से पूर्व उन्होंने बाबा बागनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर जनपद की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इसके उपरांत पुलिस लाइन में गार्द सलामी दी गई, जहां अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।कार्यभार संभालने के बाद पुलिस अधीक्षक मेहरा ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि अवैध नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। साथ ही साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों को गंभीरता से लेते हुए साइबर अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।उन्होंने यातायात व्यवस्था में सुधार, सड़क सुरक्षा जागरूकता और ‘बीट पुलिसिंग’ को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। अराजक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने की बात कहते हुए उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस-जन संवाद को बढ़ाकर जनपद में शांति और सुरक्षा का वातावरण सुनिश्चित किया जाएगा।

ALSO READ  "सहकारिता के 5 साल पूरे, उत्तराखंड के किसानों के लिए मेगा तोहफा! 2 लाख किसानों को मिलेगा 0% ब्याज पर ऋण, 55 नई बैंक शाखाओं के साथ रिकॉर्ड वृक्षारोपण का ऐलान"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 6 6 4
Users Today : 409
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 6 6 4
Users Today : 409
Users Yesterday : 1179