न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: देहरादून में 15 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज, स्वच्छता से नवाचार तक दिखेगा जनभागीदारी का दम—18 अक्टूबर तक चलेगा महाअभियान BIG BREAKING:: ITC मिशन सुनहरा कल के साथ हरिद्वार में पोषण का महाअभियान, 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का भव्य आगाज—‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश से गूंजा विकास भवन BIG BREAKING:: बीएचईएल हरिद्वार की बड़ी उपलब्धि! कैगा परियोजना के लिए 700 मेगावाट का स्वदेशी टीजी स्टेटर रवाना BIG BREAKING:: ग्रीन बिल्डिंग की सुस्त रफ्तार पर डीएम का चाबुक! 40.5% काम पर फटकार, 21 करोड़ होल्ड करने पर मचा हड़कंप BIG BREAKING:: लव शर्मा के नामित पार्षद बनते ही समर्थकों में खुशी की लहर, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्वच्छता पर DM मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन प्लान, घर-घर कचरा संग्रहण से 4-Way Segregation तक सख्ती के निर्देश
Home » कार्यवाही » “चलती ट्रेनों में मोबाइल-पर्स उड़ाकर एटीएम से निकालते थे रकम, ऐश कर रहे थे शातिर! कप्तान अरुणा भारती की तेजतर्रार जीआरपी हरिद्वार ने टेक्निकल जांच से तीनों का किया भंडाफोड़, गैंग जेल भेजा”

“चलती ट्रेनों में मोबाइल-पर्स उड़ाकर एटीएम से निकालते थे रकम, ऐश कर रहे थे शातिर! कप्तान अरुणा भारती की तेजतर्रार जीआरपी हरिद्वार ने टेक्निकल जांच से तीनों का किया भंडाफोड़, गैंग जेल भेजा”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जीआरपी हरिद्वार ने कप्तान अरुणा भारती के नेतृत्व में ट्रेनों में चोरी की घटनाओं का बड़ा खुलासा करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों में अंश शर्मा (मुरादाबाद), बलदेव सिंह रावत (टिहरी गढ़वाल) और दीपक सेमवाल (टिहरी गढ़वाल) शामिल हैं।

मामला 25 जनवरी 2026 का है, जब ट्रेन संख्या 14610 हेमकुंड एक्सप्रेस के कोच S-9 से एक यात्री की पत्नी का पर्स चोरी हो गया था। पर्स में दो मोबाइल फोन, एयरपॉड, ₹20 हजार नकद, डेबिट-क्रेडिट कार्ड व अन्य दस्तावेज थे। घटना की जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद मुकदमा जीआरपी हरिद्वार में स्थानांतरित किया गया।जांच में सामने आया कि अंश और बलदेव चलती ट्रेनों में मोबाइल व पर्स चोरी करते थे, जबकि तीसरा साथी दीपक मोबाइल का लॉक तोड़कर नया यूपीआई पिन सेट करता था। इसके बाद आरोपी एटीएम से रकम निकाल लेते थे। चोरी हुए मोबाइल से देहरादून के एक एटीएम से निकासी के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी हुआ एप्पल आईफोन व ईयरबड्स बरामद किए गए।

तीनों को संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। कप्तान अरुणा भारती ने टीम को सराहना दी है।

पुलिस टीम–

1-उ0नि0 प्रमोद कुमार

2-अ0उ0नि0 श्यामदास

3-कान्स जाहुल हसन

4-कान्स ईश्वर नेगी

5-कान्स दीपक चौधरी SOG GRP

6- कान्स मनोज कुमार SOG जीआरपी

 

ALSO READ  “भैंस के शिकार का लिया खूनी बदला! जहरीला मांस खिलाकर दो बाघों को मौत के घाट उतारा, पंजे काटकर तस्करी की थी तैयारी — वन मंत्री के दौरे के बाद श्यामपुर टाइगर कांड में ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 8 0 5
Users Today : 254
Users Yesterday : 849
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 8 0 5
Users Today : 254
Users Yesterday : 849