न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » हादसा » “बहादराबाद–कलियर मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा टलने से मचा हड़कंप, ब्रेजा कार का टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से हुई जोरदार टक्कर”

“बहादराबाद–कलियर मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा टलने से मचा हड़कंप, ब्रेजा कार का टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से हुई जोरदार टक्कर”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। बहादराबाद से कलियर जाने वाली सड़क पर गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। यह घटना 6 फरवरी 2026 को सुबह करीब 8 बजे डॉ. बिजेंदर हॉस्पिटल के पास, कबाड़ी की दुकान के सामने हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चलती हुई ब्रेजा कार का अचानक टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रैक्टर से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हादसे के समय कार के एयरबैग खुलने से चालक और कार में सवार अन्य लोगों की जान बच गई। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, टक्कर से कार और ट्रैक्टर दोनों को नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि दोनों वाहन बहादराबाद क्षेत्र के ही हैं। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

ALSO READ  "लक्सर में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से 19 वर्षीय किन्नर की मौत, मौके पर मचा हड़कंप"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 1 8
Users Today : 27
Users Yesterday : 811
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 1 8
Users Today : 27
Users Yesterday : 811