न्यूज़ फ्लैश
“kavad यात्रा पर धामी सरकार का मेगा प्लान! CM के सख्त निर्देश—‘सुरक्षित कांवड़, सुव्यवस्थित कांवड़ और स्वच्छ कांवड़’ के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा फुल फोकस” “पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार” Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन “Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ” “Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख” “Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत”
Home » हड़कंप » “हरिद्वार में कानून को खुली चुनौती: आरोपी को छुड़ाने दौड़ी थार-स्कॉर्पियो, पुलिस गाड़ी पर जानलेवा हमला, दारोगा समेत तीन जवान घायल, ज्वालापुर में हड़कंप”

“हरिद्वार में कानून को खुली चुनौती: आरोपी को छुड़ाने दौड़ी थार-स्कॉर्पियो, पुलिस गाड़ी पर जानलेवा हमला, दारोगा समेत तीन जवान घायल, ज्वालापुर में हड़कंप”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। धोखाधड़ी के एक आरोपी को छुड़ाने की कोशिश में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है।

मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी को वापस ले जाते समय ज्वालापुर क्षेत्र में थार और स्कॉर्पियो गाड़ियों से पुलिस वाहन को टक्कर मारकर हमला किया गया, जिसमें एक दारोगा, एक सिपाही और एक महिला कांस्टेबल घायल हो गए।जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर के छपार थाने में तैनात दारोगा अनुराग सिंह अपनी टीम के साथ धोखाधड़ी के आरोपी संजय निवासी सुभाष नगर, ज्वालापुर को गिरफ्तार कर लौट रहे थे। ज्वालापुर कोतवाली में आमद दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। इसी दौरान आरोपी का बेटा ईशांत अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और पुलिस से अभद्रता करने लगा।

आरोप है कि भूमानंद अस्पताल के पास ईशांत और उसके साथियों ने थार व स्कॉर्पियो से पुलिस वाहन का पीछा कर कई बार टक्कर मारी। हमले में दारोगा अनुराग सिंह, महिला कांस्टेबल प्राची और सिपाही अनिल कुमार घायल हो गए।सूचना पर ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सुरक्षित निकाला। पुलिस ने ईशांत, शिवम मलिक, अमन समेत सात नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 4 7
Users Today : 30
Users Yesterday : 938
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 4 7
Users Today : 30
Users Yesterday : 938