न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: “बच्चे स्कूल जाएं, बाइक लेकर नहीं!” डीएम का डंडा चला तो 20 स्कूटी-मोटरसाइकिल हुईं सीज, नाबालिग ड्राइवरों के अभिभावकों में मची खलबली! BIG BREAKING:: खनन का मौसम आया! 01 अक्टूबर से हरिद्वार में शुरू हुआ खनन सत्र, डीएम बोले—नियम मानो, तभी चलेगा काम BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान
Home » विसर्जन » “हर की पौड़ी पर गंगा में विलीन होंगी ‘अजित दादा’ की अस्थियाँ — 5 फरवरी को दिल्ली से हरिद्वार तक भव्य अस्थि कलश यात्रा, सुबह 11 बजे होगा पावन विसर्जन”

“हर की पौड़ी पर गंगा में विलीन होंगी ‘अजित दादा’ की अस्थियाँ — 5 फरवरी को दिल्ली से हरिद्वार तक भव्य अस्थि कलश यात्रा, सुबह 11 बजे होगा पावन विसर्जन”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के तत्वावधान में एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री महाराष्ट्र सरकार स्वर्गीय अजित दादा की अस्थियों का विसर्जन 5 फरवरी, गुरुवार को हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी पर किया जाएगा।

इस अवसर पर सुबह दिल्ली स्थित एनसीपी के राष्ट्रीय मुख्यालय से अस्थि कलश यात्रा शुरू होगी, दिल्ली से हरिद्वार तक निकलने वाली इस यात्रा में बड़ी संख्या में गाड़ियों का काफिला शामिल होगा। यात्रा में नोएडा और गाजियाबाद से भी पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की कई गाड़ियां जुड़ेंगी। अस्थि कलश यात्रा के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एवं राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता विभिन्न स्थानों पर शामिल होकर स्वर्गीय अजित दादा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

दिल्ली से हरिद्वार तक होने वाली इस अस्थि कलश यात्रा की अगुवाई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा करेंगे। हरिद्वार पहुंचने पर सुबह 11 बजे, हर की पौड़ी पर तीर्थ पुरोहितों के सान्निध्य में विधि-विधान से मां गंगा जी में अस्थि विसर्जन संपन्न कराया जाएगा।

पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से शांतिपूर्ण एवं अनुशासित रूप से कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 3 7 7
Users Today : 367
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 3 7 7
Users Today : 367
Users Yesterday : 861