न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:जनसुनवाई में डीएम मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन—44 शिकायतों में 26 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर अफसरों को सख्त निर्देश BIG BREAKING:रानीपुर में विकास को मिली रफ्तार! नागेश्वर धाम-सक्षम विहार में सड़क निर्माण का शुभारंभ, बेहतर आवागमन की जगी उम्मीद BIG BREAKING:किश्तों के विवाद पर भड़के मोबाइल डीलर, बजाज फाइनेंस कार्यालय का किया घेराव—कोड बंद करने पर आंदोलन की चेतावनी BIG BREAKING:स्वच्छ हरिद्वार को लेकर DM मयूर दीक्षित सख्त, सफाई अभियान की होगी निरंतर मॉनिटरिंग; सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर कार्रवाई के निर्देश BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल
Home » समस्या » भगवानपुर तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी ने सुनी जन समस्याएं, जल भराव व पेयजल संकट प्रमुख मुद्दे

भगवानपुर तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी ने सुनी जन समस्याएं, जल भराव व पेयजल संकट प्रमुख मुद्दे

(शहजाद अली हरिद्वार)भगवानपुर में मंगलवार को उपजिलाधिकारी अजय वीर सिंह की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया,

जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कुल 14 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें सिरचंदी गांव में जल भराव की समस्या प्रमुख रही। यह शिकायत पहले भी चकबंदी विभाग को सौंपी जा चुकी थी, परंतु समाधान नहीं हो सका।

एक अन्य शिकायत ग्राम भलस्वागज में चक रोड के बंद होने को लेकर आई, जबकि ग्राम प्रेमराजपुर में करोड़ों की लागत से बनी पानी की टंकी से ग्रामीणों को पानी न मिलने की समस्या उठाई गई।

मौके पर मौजूद पंप चालक सतीश कुमार संतोषजनक जवाब नहीं दे सके और उनका व्यवहार भी अनुचित रहा, जिस पर उपजिलाधिकारी ने नाराजगी जताई।

जल संस्थान के जेई विवेक रवि और एई संजय सैनी को स्पष्टीकरण नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं तथा सभी संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के आदेश दिए गए।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी आलोक गार्ग्य, तहसीलदार दयाराम, नायब तहसीलदार अनिल गुप्ता, सिंचाई विभाग की स्वाति गुप्ता, चकबंदीकर्ता महमूद अली समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ALSO READ  फरियादियों की फरियाद सुनी गई, मौके पर ही हुआ समाधान – राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने गाँव-गाँव बहुउद्देशीय शिविर लगाकर सुनी जनता की समस्याएं, 67 में से 16 मामलों का तुरंत निस्तारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 1 0 2
Users Today : 847
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 1 0 2
Users Today : 847
Users Yesterday : 1179