न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » मुलाकात » “पिरान कलियर में विकास का नया अध्याय शुरू! विधायक फुरकान की CDO से अहम मुलाकात, सड़क निर्माण से लेकर पेयजल और शिक्षा सुधार तक उठे बड़े मुद्दे, जनता को जल्द मिलेगी राहत”

“पिरान कलियर में विकास का नया अध्याय शुरू! विधायक फुरकान की CDO से अहम मुलाकात, सड़क निर्माण से लेकर पेयजल और शिक्षा सुधार तक उठे बड़े मुद्दे, जनता को जल्द मिलेगी राहत”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुरकान ने क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को लेकर हरिद्वार के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) डॉ. ललित नारायण मिश्रा से शिष्टाचार भेंट की। इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान विधायक फुरकान ने अपने विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से लंबित विकास कार्यों और जनसमस्याओं को विस्तार से रखा।

बैठक में विशेष रूप से जर्जर सड़कों के निर्माण, ग्रामीण व शहरी इलाकों में पेयजल की गंभीर समस्या तथा शिक्षा के क्षेत्र में आवश्यक सुधारों पर गहन चर्चा की गई। विधायक फुरकान ने कहा कि खराब सड़कों के कारण आमजन को रोजमर्रा की आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं कई क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता अब भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।

इसके साथ ही उन्होंने सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं, शिक्षकों की उपलब्धता और शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। CDO डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने सभी बिंदुओं पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही का भरोसा दिलाया। विधायक फुरकान ने उम्मीद जताई कि इन प्रयासों से पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को जल्द ही ठोस लाभ मिलेगा।

ALSO READ  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस नेता राजबीर चौहान ने वरिष्ठ नेता शंकर लाल गुप्ता से मुलाकात कर स्वास्थ्य का हाल जाना, संगठनात्मक एकता और सम्मान का दिया संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 4 5
Users Today : 942
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 4 5
Users Today : 942
Users Yesterday : 728