न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव!
Home » शुभारंभ » “शिवालिक नगर में विकास की गूंज: गंगा विहार व ज्ञान लोक कॉलोनी में नाला निर्माण और 10 से अधिक सड़कों का भव्य लोकार्पण, अध्यक्ष राजीव शर्मा ने विकास कार्यों को किया जनता को समर्पित”

“शिवालिक नगर में विकास की गूंज: गंगा विहार व ज्ञान लोक कॉलोनी में नाला निर्माण और 10 से अधिक सड़कों का भव्य लोकार्पण, अध्यक्ष राजीव शर्मा ने विकास कार्यों को किया जनता को समर्पित”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। नगर पालिका शिवालिक नगर क्षेत्र के नवोदय नगर वार्ड संख्या-13 अंतर्गत शिवालिक गंगा विहार की गली संख्या-6 व ज्ञान लोक कॉलोनी में नाला निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन तथा ज्ञान लोक कॉलोनी की 10 से अधिक आंतरिक सड़कों का लोकार्पण कर उन्हें आमजन को समर्पित किया गया।इन नव-निर्मित सड़कों से न केवल वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान हुआ है, बल्कि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध आवागमन की सुविधा भी सुनिश्चित हुई है। बेहतर सड़कें बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं एवं व्यापारियों के लिए दैनिक जीवन को सरल बनाती हैं और क्षेत्र की समग्र प्रगति का मार्ग प्रशस्त करती हैं।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने अपने संबोधन में कहा विकास केवल ईंट और डामर का कार्य नहीं होता, बल्कि यह जनता के विश्वास, उनकी आवश्यकताओं और भविष्य की सोच से जुड़ा होता है। शिवालिक नगर को एक सुव्यवस्थित, स्वच्छ और आधुनिक नगर के रूप में विकसित करना हमारा संकल्प है। हर वार्ड, हर कॉलोनी और हर गली तक विकास पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है।उन्होंने आगे कहा नगर पालिका परिषद पूरी पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही के साथ कार्य कर रही है। आने वाले समय में जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता, और अन्य नागरिक सुविधाओं के क्षेत्र में भी बड़े कार्य किए जाएंगे, ताकि शिवालिक नगर विकास का एक आदर्श उदाहरण बन सके।राजीव शर्मा ने क्षेत्रवासियों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि जन सहभागिता के बिना विकास अधूरा है, और नगर पालिका एवं जनता की साझेदारी से ही शिवालिक नगर निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय सभासद दीपक नौटियाल,देवेंद्र शर्मा ,पंकज चौहान ,अंशुल शर्मा ,रविंद्र उनियाल, वतन वर्मा ,भानु प्रताप, प्रदीप चंदेल ,देव विख्यात भाटी,अवधेश राय ,नीरज प्रेमी, संचित डागर, शैलेश, रामनिवास गुर्जर ,जयदेव खत्री, उपेंद्र श्रीवास्तव ,गौरव गुर्जर, रवि वर्मा, आदित्य मलिक ,वेदांत चौहान, सुधांशु राय, प्रदीप व्यास, कैलाश बुटोला, गुलाब डोगरा, द्वारका प्रसाद, रामपाल, संतोष, आर्यन मिश्रा, नवल पाठक, हेमचंद मलकानी ,सुनील कौशिक, यशपाल पटवाल, कुंदन बिस्ट, मनोज मिश्रा, रणवीर सिंह, शुभम सैनी ,रितु ठाकुर, श्वेता सिंह, बिना कोटनाला, बागेश्वरी बग्गा,दीपा सिंह ,रीना नेगी ,नीतू चौधरी ,सरिता राय, नीरू व्यास, सीमा ,किरण सिंह, सपना पंडितसामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों के लिए नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यों की अपेक्षा जताई।

ALSO READ  “युवा शक्ति से साकार होगा विकसित "भारत 2047 का स्वप्न: देव संस्कृति विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में गूंजा रेखा आर्या का आत्मविश्वास, 13 राज्यों के युवाओं ने रची एकता की नई इबारत”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 1 6
Users Today : 641
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 1 6
Users Today : 641
Users Yesterday : 496