न्यूज़ फ्लैश
Almora:”डीएम अंशुल सिंह का बड़ा एक्शन, रानीखेत अस्पताल में जल्द शुरू होगी डायलिसिस सुविधा; खराब एक्स-रे मशीन भी तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश” Dehradun:शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का बड़ा ऐलान: नगर निगम से नगर पंचायत तक विकास कार्यों में नहीं होगी देरी, सड़क-सीवर-पेयजल और स्ट्रीट लाइट पर फोकस” Dehradun:”एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! 30 लाख की एमडीएमए-स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार” Haridwar:स्कूल वाहनों पर बड़ा एक्शन! 54 की जांच में 30 पर चला चालान का डंडा, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त” Haridwar”एशियाई बॉक्सिंग में उत्तराखंड की बेटियों का पंच, हरिद्वार में पदक विजेता निकिता-काजल का भव्य सम्मान” Haridwar:रानीपुर पुलिस का बड़ा धमाका! यूपी-उत्तराखंड से चोरी 25 बाइक बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार—न बिकने पर पार्ट्स निकालकर बेचते थे आरोपी”
Home » नोटिस » “गुरुकुल कांगड़ी फार्मेसी में वेतन को लेकर बड़ा विवाद! कर्मचारी सत्यमूर्ति कई महीनों से बिना वेतन, शिकायत पर श्रम विभाग ने प्रबंधन को थमाया सख्त नोटिस”

“गुरुकुल कांगड़ी फार्मेसी में वेतन को लेकर बड़ा विवाद! कर्मचारी सत्यमूर्ति कई महीनों से बिना वेतन, शिकायत पर श्रम विभाग ने प्रबंधन को थमाया सख्त नोटिस”

(शहजाद अली हरिद्वार)सिडकुल। वेतन भुगतान न होने से परेशान कर्मचारी की शिकायत पर श्रम विभाग ने संज्ञान लेते हुए संबंधित प्रतिष्ठान को नोटिस जारी किया है। जनता दरबार में दर्ज कराई गई यह शिकायत अब रोशनाबाद स्थित श्रम कार्यालय तक पहुंच गई है, जहां पीड़ित को सुनवाई के लिए बुलाया गया।पीड़ित सत्यमूर्ति ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि वह गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय स्थित एक फार्मेसी में कार्यरत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते कई महीनों से उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। समय पर वेतन न मिलने के कारण उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। बच्चों की फीस, घरेलू खर्च और अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा करना उनके लिए कठिन होता जा रहा है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए सहायक श्रम आयुक्त प्रशांत कुमार ने संबंधित फार्मेसी प्रबंधन को नोटिस जारी किया है। श्रम विभाग ने स्पष्ट किया है कि श्रमिकों को समय पर वेतन देना नियोक्ता की कानूनी जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

लंबित वेतन भुगतान के मामले में 10 फरवरी को श्रम कार्यालय रोशनाबाद में सुनवाई की तिथि निर्धारित की गई है। श्रम विभाग ने उम्मीद जताई है कि सुनवाई के दौरान पीड़ित को न्याय मिलेगा और बकाया वेतन का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 6 0 0
Users Today : 76
Users Yesterday : 907
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 6 0 0
Users Today : 76
Users Yesterday : 907