न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » कार्यवाही » “कानून का सख़्त संदेश: नाबालिग से वाहन चलवाना पड़ा भारी, रुड़की में पिता गिरफ्तार, गैर-जमानती वारंट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई”

“कानून का सख़्त संदेश: नाबालिग से वाहन चलवाना पड़ा भारी, रुड़की में पिता गिरफ्तार, गैर-जमानती वारंट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। नाबालिग द्वारा वाहन चलाए जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, नाबालिग द्वारा वाहन चलाने के मामले में मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में चालान किया गया था। मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय द्वारा नाबालिग के पिता तस्लीम खान के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।

न्यायालय से प्राप्त वारंट की तामील के लिए प्रभारी अधिकारी के निर्देश पर उप निरीक्षक आनंद मेहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने दबिश देकर तस्लीम खान पुत्र दीवान अमीन खान को उसके आवास सती मोहल्ला, रुड़की से गिरफ्तार किया। नाबालिग पुत्र से वाहन चलवाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान किया गया था। आरोपी का नाम तस्लीम खान पुत्र दीवान अमीन खान,सती मोहल्ला, निकट मदीना मस्जिद, रुड़की बताया गया है।पुलिस टीम उप निरीक्षक आनंद मेहरा,कांस्टेबल सुरेश तोमर कांस्टेबल जितेंद्र ध्यानी मौजूद रहे

ALSO READ  "बहादराबाद पुलिस की सटीक कार्रवाई: राष्ट्रीय राजमार्ग के पुल से चोरी करने वाले अज़ीम व इमरान चढ़े हत्थे, चोरी का पूरा सामान बरामद"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 5 8
Users Today : 248
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 5 8
Users Today : 248
Users Yesterday : 861