न्यूज़ फ्लैश
“डोईवाला की रात बनी गोलियों की गूंज से सनसनीखेज! बैरिकेडिंग तोड़कर भागा कुख्यात कांता नाथ, पुलिस पर झोंकी गोलियां—जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, हेकड़ी हुई चकनाचूर” “ऑपरेशन प्रहार का बड़ा धमाका: STF के शिकंजे में 15 म्यूल खाते, करोड़ों की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दो मास्टरमाइंड दबोचे!” “चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों पर सख्ती: हरिद्वार पहुंचीं आईजी विम्मी सचदेवा रमन, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए कड़े निर्देश” “चारधाम यात्रा में ट्रैफिक का महाक्लेश! हरिद्वार में सख्त प्लान लागू—भारी वाहन बॉर्डर पर स्टॉप, जानिए कौन सा रूट रहेगा चालू और कहां लगेगा ब्रेक” “बहादराबाद में नारी शक्ति का महाकुंभ: ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में उमड़ा उत्साह का सैलाब, सशक्तिकरण की गूंज के बीच महिलाओं ने भरी बदलाव की हुंकार” “NH पर तेज रफ्तार का कहर: ड्यूटी पर जा रहे युवा डॉक्टर की दर्दनाक मौत, महिला डॉक्टर सदमे में—टक्कर मारकर फरार हुआ चालक, पुलिस जांच में जुटी”
Home » कार्यवाही » “बहादराबाद के मरगूबपुर में गोकशी का सनसनीखेज खुलासा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 50 किलो गोमांस बरामद”

“बहादराबाद के मरगूबपुर में गोकशी का सनसनीखेज खुलासा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 50 किलो गोमांस बरामद”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। थाना बहादराबाद क्षेत्र में गोकशी की सूचना पर हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 50 किलोग्राम संदिग्ध गोमांस भी बरामद किया है।दिनांक 30 जनवरी 2026 को चौकी प्रभारी शान्तरशाह को ग्राम मरगूबपुर में एक महिला के घेर में गोकशी किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी। दबिश के दौरान आरोपी के घेर से लगभग 50 किलोग्राम संदिग्ध गोमांस बरामद हुआ।

 

जांच में गोकशी की घटना में आलीम पुत्र अब्दुला, शमीम पुत्र अख्तर, मुस्तकीम पुत्र यामीन एवं शेर आलम पुत्र शब्बीर की संलिप्तता पाई गई। मौके पर मौजूद महिला आरोपी को महिला होमगार्ड की उपस्थिति में हिरासत में लिया गया। वहीं पशु चिकित्साधिकारी को बुलाकर बरामद मांस का परीक्षण कराया गया, जिसमें प्रथम दृष्टया मांस गौवंशीय पाया गया। परीक्षण हेतु नमूना सुरक्षित किया गया।बरामद गोमांस को नियमानुसार अम्लीय छिड़काव कर नष्ट किया गया। इसके बाद सह-आरोपी शेर मोहम्मद एवं शमीम को उनके ठिकानों पर दबिश देकर हिरासत में लिया गया।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक उमेश कुमार, कांस्टेबल चंदन सिंह, होमगार्ड अभिषेक एवं महिला होमगार्ड सायराबानो शामिल रहीं। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

426 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *