न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » निर्देश » “कुंभ-2027 की तैयारियों में प्रशासन फुल एक्शन मोड में! मेलाधिकारी सोनिका ने मेला क्षेत्र के निर्माण कार्यों का लिया सघन जायज़ा, पेयजल से लेकर घाट-सफाई तक व्यवस्थाओं पर दिए सख्त निर्देश”

“कुंभ-2027 की तैयारियों में प्रशासन फुल एक्शन मोड में! मेलाधिकारी सोनिका ने मेला क्षेत्र के निर्माण कार्यों का लिया सघन जायज़ा, पेयजल से लेकर घाट-सफाई तक व्यवस्थाओं पर दिए सख्त निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मेलाधिकारी, कुम्भ मेला-2027, हरिद्वार सोनिका ने मेला क्षेत्र में किये जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया । उन्होंने पंतद्वीप एवं लालजीवाला सैक्टर में जल निगम, हरिद्वार द्वारा कराये जा रहे आर०सी०सी० इनफिल्ट्रेशन वैल का निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त बैरागी सैक्टर में बनाये जा रहे 1500 के० एल० क्षमता का ओवर हैड टैंक का निरीक्षण किया ।निरीक्षण के दौरान मेलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं कार्य को समय से पूर्ण करने एवं उक्त कार्य हेतु जारी शासनादेश के अनुरूप ही कार्य करने के निर्देश दिये। कहां कि इस कार्य कराये जाने से मेला समय में आने वाले श्रद्धालुओं को समुचित पेयजल व्यवस्था उपलब्ध हो पायेगी। मेलाधिकारी, कुम्भ मेला, हरिद्वार द्वारा सुभाष घाट एवं अपर रोड़, हरिद्वार का भी निरीक्षण किया गया।उन्होंने सुभाष घाट पर मेला के दौरान श्रद्धालुओं को ओर बेहतर व्यवस्थायें उपलब्ध कराये जाने हेतु कार्य कराये जाने एवं घाट पर समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिये । मेलाधिकारी, कुम्भ मेला द्वारा अपर रोड़ हरिद्वार के निरीक्षण के दौरान सड़क पर अवैध अतिक्रमण आदि चिन्हित कर उनको हटाये जाने एवं मेला के दौरान मार्ग पर समुचित पथ प्रकाश व्यवस्थायें एवं अन्य सुविधायें सुनिश्चित करने के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान उप मेलाधिकारी, मनजीत सिंह एवं अन्य विभागीय अधिकारी साथ उपस्थित रहें।

ALSO READ  ????श्रावण कांवड़ मेला 2025: हरिद्वार में 14 से 23 जुलाई तक सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, ऑनलाइन क्लास का निर्देश????

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 5
Users Today : 265
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 5
Users Today : 265
Users Yesterday : 861