न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: पांच गांवों में गूंजा योग और मंत्रों का जयघोष! पतंजलि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने जगाई स्वस्थ जीवन की अलख, यज्ञ-आहुतियों के साथ योग शिविरों का भव्य समापन BIG BREAKING:: ऋषिकेश में बजेगा ‘द बीटल्स’ का ग्लोबल डंका! ऑस्कर विजेता सैम मेंडेस की फिल्म की होगी शूटिंग, धामी सरकार के प्रयासों से उत्तराखंड बनेगा इंटरनेशनल फिल्म हब BIG BREAKING:: नशे की ऐसी तलब कि बना डाला पत्रकार का घर निशाना! चार लाख उड़ाए, पुलिस ने पकड़ा तो 1.20 लाख की निकली ‘जेबखर्ची’! BIG BREAKING:: मसूरी की वादियों में अक्षय कुमार, सीएम धामी से मुलाकात में उत्तराखण्ड की फिल्म इंडस्ट्री को लेकर हुई बड़ी चर्चा! BIG BREAKING:: एक गाय से डेयरी कारोबार, 10 करोड़ का स्टार्टअप और जर्मनी तक पहुंची उत्तराखंड की बेटी! धामी के संवाद में गूंजा युवाओं की कामयाबी का दमदार संदेश BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी केस में बड़ा एक्शन! पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से CBI ने 4 घंटे तक किए सवाल-जवाब
Home » निर्देश » “विकास और स्वरोजगार की हर परत की हुई पड़ताल: टिहरी गढ़वाल के जिलाधिकारी ने योजनाओं की समीक्षा बैठक में अफसरों को दिए सख्त निर्देश”

“विकास और स्वरोजगार की हर परत की हुई पड़ताल: टिहरी गढ़वाल के जिलाधिकारी ने योजनाओं की समीक्षा बैठक में अफसरों को दिए सख्त निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)नई टिहरी । जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ने गुरुवार को देर सायं कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में विकासात्मक कार्यों, स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं, ग्राम्य विकास, शहरी विकास, फ्लैगशिप कार्यक्रमों एवं राजस्व से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की।बैठक में जिलाधिकारी ने जिला योजना, राज्य योजना एवं केंद्र पोषित योजनाओं के अंतर्गत विभिन्न विभागों की वित्तीय प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने एनआरएलएम, लखपति दीदी, एनयूएलएम एवं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी नगर पालिकाओं/नगर पंचायतों से राज्य एवं केंद्र वित्त के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राप्त बजट के सापेक्ष व्यय तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 की अवशेष धनराशि का विवरण प्राप्त किया जाए।इसके साथ ही उद्यान विभाग की एप्पल मिशन, कीवी योजना एवं बागवानी मिशन, स्वास्थ्य विभाग की टीवी मुक्त भारत योजना तथा कृषि, डेयरी, पशुपालन एवं सहकारिता विभागों की विभिन्न योजनाओं की प्रगति एवं क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं की समीक्षा की गई। सहकारिता विभाग को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए, वहीं पशुपालन विभाग को जनपद की गौशालाओं की समरी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देते हुए जिला पर्यटन एवं विकास अधिकारी ने बताया कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के अंतर्गत गैर-वाहन मद में 10 के लक्ष्य के सापेक्ष 6 प्रकरण स्वीकृत किए जा चुके हैं, जबकि वाहन मद में 15 के लक्ष्य के सापेक्ष 67 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होमस्टे) विकास योजना के अंतर्गत 28 के लक्ष्य के सापेक्ष 9 प्रकरण प्राप्त हुए हैं। मानचित्र संबंधी समस्याओं के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने जिला पंचायत एवं जिला विकास प्राधिकरण के साथ बैठक आहूत करने के निर्देश दिए।

ALSO READ  आगामी कांवड़ यात्रा को भव्य और सुरक्षित बनाने की तैयारी तेज़, गढ़वाल आयुक्त ने दिए पारदर्शिता, समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश

जीएम, जिला उद्योग केंद्र ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना (एमएसवाई) के अंतर्गत 650 के लक्ष्य के सापेक्ष 1067 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 1020 आवेदन बैंकों को प्रेषित किए जा चुके हैं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी साक्षी शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भौतिक एवं वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 9 0 3
Users Today : 512
Users Yesterday : 737
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 9 0 3
Users Today : 512
Users Yesterday : 737